{"_id":"578bbb8e4f1c1bbb26c4b55f","slug":"the-red-mark-on-the-rapidly-growing-sarayu","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाल निशान की तरफ तेजी से बढ़ रही सरयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाल निशान की तरफ तेजी से बढ़ रही सरयू
फैजाबाद
Updated Sun, 17 Jul 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
पूराबाजार में जलस्तर बढ़ने के बाद जारी कटान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ों पर हो रही बारिश व नेपाल से आए पानी से उफनाई सरयू तटीय क्षेत्रों को अपने चपेट में लेने लगी हैं। तेजी घटते-बढ़ते जलस्तर से हो रही कटान से सदर तहसील के पिपरी संग्राम गांव का दो तिहाई भूमि नदी में समा गई है तो दो घर कटान की कगार पर हैं। बनबसा बैराज से पानी छोड़े जाने के खबरें आ रही हैं, यदि यही स्थिति रही तो सोमवार को नदी के लाल निशान पार कर सकती है।
उफनाई सरयू के जलस्तर में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। पहाड़ी क्षेत्रों के साथ ही नेपाल से आए पानी को बनबसा बैराज से छोड़े जाने के बाद जलस्तर में तेजी से वृद्धि शुरू हो गई है। 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 27.5 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है।
शनिवार की शाम पांच बजे नदी का जलस्तर 92.280 मीटर था तो रविवार को नदी का जलस्तर 92.555 मीटर दर्ज किया गया है, जो खतरा बिंदु 92.730 मी से महज 17.5 सेमी ही नीचे रह गया है।
विज्ञापन
केंद्रीय जल आयोग के रामतिलक के मुताबिक नदी का जलस्तर आधे से एक सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। रविवार को शाम चार बजे जलस्तर 92.555 मीटर दर्ज किया गया। सोमवार को सुबह लगभग आठ बजे तक जलस्तर 92.700 मीटर तक पहुंचने की संभावना है।
बताया कि बनबसा बैराज से पानी छोड़ा गया है। जलस्तर में बढ़ोत्तरी जारी रहेगी। स्थिति यह है कि तेजी से बढ़ते जलस्तर में रुक-रुक कर हो रही वृद्धि से अयोध्या-बिल्वहरिघाट व चिर्रा खजुरी बंधे पर कटान का खतरा भी बढ़ने लगा है। वहीं भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र के तटीय इलाके का दौरा किया।