{"_id":"6362b5ee98f43049cf207fa0","slug":"the-placenta-was-stuck-in-the-throat-the-operation-was-not-done-for-two-days-the-child-was-born-dead-faizabad-news-lko655321146","type":"story","status":"publish","title_hn":"गले में फंसी थी नाल, दो दिन तक नहीं हुआ ऑपरेशन, मृत पैदा हुआ बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गले में फंसी थी नाल, दो दिन तक नहीं हुआ ऑपरेशन, मृत पैदा हुआ बच्चा
विज्ञापन
अयोध्या। जिला महिला अस्पताल के चिकित्सकों की एक बड़ी लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। अस्पताल पहुंची प्रसूता के अल्ट्रासाउंड में बच्चे के गले में नाल फंसे होने की रिपोर्ट आई। इसके बावजूद दो दिन तक उसका ऑपरेशन नहीं हो सका।
तीसरे दिन स्थिति गंभीर होने पर रात में स्टाफ नर्स से सामान्य प्रसव कराया। जिसमें मृत बच्चा पैदा हुआ। आरोप है कि प्रसव के समय भी चिकित्सक नहीं पहुंची थीं।
मामला डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक तक पहुंचा तो उन्होंने सीएमओ डॉ. अजय राजा से मामले की जानकारी ली है। बीकापुर तहसील क्षेत्र के कोदैला खजुरी निवासी साक्षी तिवारी पत्नी अंकित तिवारी को प्रसव के लिए 27 अक्तूबर को पूर्वाह्न करीब 11 बजे जिला महिला चिकित्सालय लाया गया।
विज्ञापन
मरीज को भर्ती कर लिया गया, लेकिन उस दिन मरीज का अल्ट्रासाउंड नहीं हो सका। अगले दिन मरीज का अल्ट्रासाउंड कराया गया तो बच्चे के गले में नाल फंसी होने की रिपोर्ट आई। ऐसे में सामान्य प्रसव में बच्चे की जान को खतरा था और ऑपरेशन आवश्यक था।
फिर भी 28 अक्तूबर को उसका ऑपरेशन नहीं किया गया। जबकि, 29 अक्तूबर को भी सुबह से शाम तक प्रसूता का ऑपरेशन नहीं किया गया। प्रसूता की हालत बिगडने लगी तो रात में करीब आठ बजे उसका सामान्य प्रसव स्टाफ नर्स कंचन द्वारा कराया गया।
प्रसव में मृत बच्चा पैदा होने पर परिजन आक्रोशित हो गए। आरोप है कि सामान्य प्रसव के दौरान भी कोई चिकित्सक नहीं आया। उन्होंने मामले की शिकायत उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से की तो उन्होंने सीएमओ को फोन करके मामले की जानकारी ली।
सीएमओ डॉ. अजय राजा ने महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरपी वर्मा से दूरभाष पर प्रकरण की जानकारी मांगी। सीएमएस ने प्रारंभिक जांच की तो चिकित्सकों की लापरवाही सामने आई है।
प्रसूता 29 अक्तूबर को भर्ती हुई थी। उस दिन अल्ट्रासाउंड नहीं हो सका था, लेकिन अगले दिन जब अल्ट्रासाउंड हो गया और उसमें बच्चे के गले में नाल फंसी होने की रिपोर्ट आई तो उसका ऑपरेशन हो जाना था। क्योंकि ऐसे में जोखिम रहता है। किन परिस्थितियों में ऑपरेशन नहीं हुआ, इसकी जांच करवाई जा रही है। सीएमओ ने मामले की रिपोर्ट मांगी थी, उन्हें मामले से अवगत करा दिया गया है।-डॉ. आरपी वर्मा, सीएमएस, जिला महिला अस्पताल
उप मुख्यमंत्री के यहां से फोन आया था और संबंधित मरीज की जानकारी की गई थी। सीएमएस से मामले की जानकारी लेकर उप मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया है। अग्रिम निर्देश मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. अजय राजा, सीएमओ, अयोध्या