फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The officer smiled on centers in private schools

सेंटर बनाने में निजी स्कूलों पर मेहरबान रहे अफसर

Thu, 02 Mar 2017 10:24 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Thu, 02 Mar 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
The officer smiled on centers in private schools
रीडगंज चौराहे स्थित फार्ब्स इंटर कॉलेज। - फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू हो रही हैं। इस बार जिले के कई निजी स्कूलों के परीक्षा केंद्रों पर ज्यादा परीक्षार्थियों को आवंटित कर दिया गया है। वहीं सरकारी सहायता प्राप्त साखदार शैक्षणिक संस्थानों को नजरअंदाज किया गया है।
विज्ञापन


इस बीच कनौसा में बने कोठार में प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं रख दी गई हैं लेकिन अभी केंद्रों तक इनको पहुंचाया नहीं गया है। आठ मार्च को एसएसवी इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक होगी जिसमें जिले के सभी परीक्षा केंद्र अध्यक्षों को बुलाया गया है। 
विज्ञापन


जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 193 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जबकि पिछले वर्ष 213 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा केंद्र निर्धारण समिति ने नकल के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए इस बार ऐसे केंद्रों को सूची से बाहर कर दिया गया जिनका रिकार्ड सवालों से घिरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल कुल 95 हजार 545 छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे जो कि पिछले वर्ष से तकरीबन 10 हजार परीक्षार्थी कम है। परीक्षा केंद्रों पर बिजली और पेयजल के इंतजाम हैं लेकिन बिजली गुल होने की स्थित में सभी केंद्रों पर जनरेटर की व्यवस्था नहीं है।

आदर्श इंटर कॉलेज के प्रिंसपल वीपी सिंह ने बताया कि जेनरेटर के लिए अलग से कोई वित्तीय सहयोग परीक्षा के मद में नहीं मिलता है लेकिन स्कूल प्रबंधन व्यक्तिगत स्तर पर इंतजाम करता है। 16 के पहले जेनरेटर सहित अन्य सुविधाओं की व्यवस्था हो जाएगी।

जिले के ज्यादातर केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। बाउंड्रीवाल और गेट सभी केंद्रों के पास है। इस बार केंद्रों पर परीक्षार्थियों के एलाटमेंट में चतुराई की गई है। सरकारी सहायता प्राप्त साखदार शैक्षणिक संस्थानों के पास संसाधन ज्यादा है लेकिन वहां पर उनकी क्षमता के अनुसार परीक्षार्थियों को आवंटित नहीं किया गया है।


वित्तविहीन स्कूलों में ज्यादा परीक्षार्थियों को आवंटित कर दिया गया है, जबकि उनके पास संसाधनों का अभाव है। यह बात दीगर है कि किराए पर कुर्सी-मेज ले लेंगे। जीआईसी और आदर्श इंटर कॉलेज संसाधनयुक्ज साखदार संस्थान है लेकिन यहां पर सिर्फ हाईस्कूल का ही सेंटर बनाया गया है जबकि जिले के कई निजी स्कूलों में ज्यादा परीक्षार्थियों को आवंटित कर दिया गया है। आदर्श इंटर कॉलेज की ओर से विभाग को एक पाली में पांच सौ छात्रों की परीक्षा कराने की क्षमता से सूचित किया गया था लेकिन यहां पर सिर्फ हाईस्कूल के 324 छात्रों की ही परीक्षा होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed