फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The municipal corporation had to pay the workers' salary by taking a loan

नगर निगम को उधार लेकर चुकाना पड़ा कर्मियों का वेतन

Thu, 02 Jun 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
The municipal corporation had to pay the workers' salary by taking a loan
अयोध्या। नगर निगम अयोध्या की वित्तीय हालत खराब है। कर्मचारियों की लंबी फौज को वेतन के लाले हैं। दूसरे मद से उधारी के जरिए कर्मियों को वेतन का भुगतान करना पड़ा है।
विज्ञापन

नगर निगम के सृजन को पांच साल से ज्यादा का समय बीत चुका है। नगर निगम बनने के बाद यहां अफसरों व कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ी। सफाई कर्मियों के साथ ही अन्य की संख्या में इजाफा हुआ।
विज्ञापन

निगम प्रशासन नागरिक सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। निगम के क्षेत्र में विस्तार भी कर दिया गया लेकिन निगम अब भी सरकार के बजट पर ज्यादा आश्रित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारों के मुताबिक अभी निगम की अपनी आय अपेक्षा के अनुरूप बढ़ नहीं पाई है लेकिन विश्व पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने के लिए अचानक सुविधाओं बढ़ाने का दबाव है। ऐसे में निगम की अर्थव्यवस्था मजबूत नहीं हो पा रही है।
ऐसा भी नहीं है कि निगम को पैसा नहीं मिल पा रहा है। विकास योजनाओं के लिए भरपूर पैसे मिलने की बात बताई जा रही है, लेकिन वेतन के मद में खस्ताहाली की स्थिति है।
पिछले दिनों वेतन बकाए को लेकर सफाई कर्मियों ने आंदोलन किया तो निगम प्रशासन को दूसरे मद से उधार लेकर कर्मचारियों को वेतन भुगतान करना पड़ा है।
सूत्रों के मुताबिक निगम को वेतन सहित अन्य खर्चों के लिए प्रतिमाह लगभग छह करोड़ 60 लाख रुपये की जरूरत होती है। पहले तो गाड़ी जैसे-तैसे चल रही थी, लेकिन पिछले वित्तीय साल के मार्च महीने से हालत इसलिए ज्यादा खराब हो गई कि सरकार से इस मद में जरूरत के मुताबिक बजट का पर्याप्त आवंटन नहीं हो पा रहा है।
बताया गया है कि पिछले मार्च में लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये का आवंटन निगम को मिला। अप्रैल में लगभग साढ़े चार करोड़ रुपये मिले। मई में भी स्थिति कुछ ऐसी ही स्थिति रही।
जिसके कारण लगातार बकाए के चलते वेतन बकाया हो गया और निगम प्रशासन को दूसरे मद से उधारी के जरिए सफाईकर्मियों को वेतन भुगतान किया गया। इस माह भी लगभग पांच करोड़ 64 लाख का आवंटन बताया गया है।
अब भी निगम में कर्मचारियों के वेतन सहित अन्य खर्चों के लिए लगभग एक करोड़ रुपये की कमी है। साथ पिछले बकाए की भरपाई करने के लिए निगम प्रशासन को ज्यादा पैसे की जरूरत है।

सफाईकर्मियों के वेतन भुगतान के लिए दूसरे मद से उधार लेना पड़ा। पिछले कई महीनों से कम बजट आवंटन के चलते वित्तीय स्थिति प्रभावित हुई है। इसके कारण समस्याएं उत्पन्न हुई हैं। निगम प्रशासन इसे दुरुस्त करने के लिए लगाता प्रयास कर रहा है।-नगेंद्र सिंह, वित्त नियंत्रक, नगर निगम अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed