फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The MLA were immersed in the color of Holi

होली के रंग में डूबे विधायक जी

Sun, 12 Mar 2017 10:07 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Sun, 12 Mar 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
The MLA were immersed in the color of Holi
सहादतगंज स्थित अपने आवास पर मिल्कीपुर विधायक गोरखनाथ बाबा सपत्नीक पूजन करते - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव में जीत के बाद जिले की पांचों विधानसभा सीटों से निर्वाचित भाजपा विधायकों ने रविवार का दिन पूजा-पाठ से शुरू किया। इसके बाद दिन भर घर व आमजन से मुलाकात कर बिताया। अयोध्या, गोसाईगंज, मिल्कीपुर के विधायक लखनऊ में पार्टी दफ्तर तक जाकर बधाई भी देकर शाम लौट को आए। पांचों नवनिर्वाचित विधायकों के आवास पर रविवार को मध्य रात्रि तक जश्न का माहौल रहा। कार्यकर्ता व शुभचिंतक बधाई देते तो विधायक उनका मुंह मीठा कराते रहे।
विज्ञापन


अयोध्या से विजयी वेद प्रकाश गुप्त सुबह पूजा के बाद लखनऊ रवाना हो गए। बोले, बैठक के लिए बुलावा आया है, शाम तक लौट आएंगे। लौटने के बाद देर रात तक रिकाबगंज जनाना अस्पताल रोड स्थित आवासीय कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ शुभचिंतकों की भीड़ उन्हें बधाइयां देने पहुंचती रही।
विज्ञापन


गोसाईगंज से विजयी इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू का शहर स्थित अश्विनीपुरम कॉलोनी का आवास रात भर जश्न के माहौल से गुलजार रहा। सुबह घर में स्थापित मंदिर में पूजा कर मेहमानखाने में बैठे तो समर्थक व शुभचिंतक दिन भर पहुंच बधाइयां देते रहे। विधायक उन्हें होली की बधाई देते। इसके बाद वे लखनऊ रवाना हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन



रुदौली से लगातार दूसरी बार चुने गए विधायक रामचंद्र यादव ने शहर के सिविल लाइंस स्थित अस्थायी आवास पर सुबह आराध्य को नमन किया। अयोध्या हनुमंतलला के दरबार में पहुंच मत्था टेका। श्रीराम जन्मभूमि न्यास कार्याध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास, महंत मनमोहन दास, राजकुमार दास आदि संतों का आशीर्वाद लिया। समर्थक व शुभचिंतक सुबह से ही आवास पर डेरा जमाए थे। उनके बीच पहुंच जीत में सहयोग के लिए लोगों को बधाई व धन्यवाद देते हुए होली की बधाई देते रहे। घर से निकले तो सिविल लाइंस स्थित एक होटल में पहुंचे तो वहां भी लोग बधाइयां देने पहुंचते रहे। 


मिल्कीपुर से पहली बार विधायक बने गोरखनाथ बाबा के सहादतगंज स्थित आवास भी रात भर गुलजार रहा। सुबह पूजाघर में आराधना की। उसके बाद घर पहुंचे समर्थकों व लोगों के बीच पहुंच गए। लोग जीत की बधाइयां देते रहे और विधायक धन्यवाद ज्ञापित कर लोगों का मुंह मीठा कराते रहे। इसके बाद वे भी लखनऊ रवाना हो गए।  


बीकापुर से नवनिर्वाचित विधायक शोभा सिंह चौहान सोहावल तहसील के महोली गांव स्थित आवास पर आम दिनों की तरह ही सुबह सात बजे सोकर उठीं। आराध्य की पूजा-अर्चना कर। घर के बैठक  में समर्थकों व शुभचिंतकों के बीच पहुंच गईं। लोग जीत की बधाइयां देते रहे और वह सभी को सहयोग व जीत के लिए धन्यवाद दे लोगों को मिठाई खिलाती रहीं। कहती हैं कि इस जीत से होली खास हो गई है। परिवार व शुभचिंतकों के साथ होली मनाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed