फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The issue of the speech given in London echoed in the convocation

Ayodhya News: दीक्षांत समारोह में गूंजा लंदन में दिए भाषण का मुद्दा

Sat, 18 Mar 2023 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 18 Mar 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
The issue of the speech given in London echoed in the convocation
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के 27वें दीक्षांत समारोह में लंदन में दिए गए कांग्रेस नेता राहुल के भाषण का मुद्दा भी गूंजा। बिना नाम लिए राहुल गांधी पर हमले की शुरूआत पूर्व कुलपति कुलदीप चंद अग्निहोत्री ने की। इसके बाद राज्यपाल भी अपने भाषण में हमला करने से नहीं चूकीं।
विज्ञापन


राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि भारत 140 करोड़ की आबादी वाला देश है। लोकशाही का मंदिर है और कई लोग बोलते हैं लोकतंत्र खत्म हो गया है। उन्होंने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि विदेश में जाकर भाषण कर, वहां हवन करते हैं।
विज्ञापन


विदेश में भारत को बदनाम कर रहे हैं। ऐसे में क्या फिर देश को परतंत्र बनाना है। हमें भी सोचना पड़ेगा कि हमारा विचार कैसा होना चाहिए। देश के लिए क्या होना चाहिए। सब मिलकर आगे बढ़ते हैं, तो देश आगे बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला हिमाचल प्रदेश के पूर्व कुलपति प्रो. कुलदीप चंद अग्निहोत्री ने बिना नाम लिए राहुल गांधी व कांग्रेस पार्टी को निशाने पर लिया।

उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि जब देश में इतिहास करवट बदल रहा है ऐसे में अयोध्या की जमीं से आप एक संकल्प लेकर जाएं कि भारत का निर्माण करेंगे, इंडिया को परास्त करेंगे।


कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इंडिया के लोग वो हैं जो ब्रिटेन में जाकर कह रहे हैं कि भारत का लोकतंत्र खतरे में है, आप आकर रक्षा करें। इन अंग्रेजों को हमने बड़ी मुश्किल से भगाया और वहीं जाकर कह रहे हो कि वापस आ जाओ। आप इनके रास्ते में दीवार बनकर खड़े हो जाएं। यही रामराज्य का रास्ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed