फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The imagination of the nation's temple is being realized by the construction of Ram temple

राममंदिर निर्माण से साकार हो रही राष्ट्रमंदिर की कल्पना

Mon, 13 Jun 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
The imagination of the nation's temple is being realized by the construction of Ram temple
अयोध्या। राममंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ऐसे संत हैं जो हमेशा भक्त और भगवान के लिए समर्पित रहते हैं। मंदिर आंदोलन में उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। राममंदिर निर्माण से राष्ट्रमंदिर की कल्पना भी साकार हो रही है।
विज्ञापन

हम सभी की इच्छा है कि महाराज जी के कर कमलों से ही भव्य गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो। उक्त बातें महंत बिंदुगाद्याचार्य स्वामी देवेंद्रप्रसादाचार्य ने कहीं। वे महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव समारोह में आयोजित संत सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

पूर्व सांसद विनय कटियार ने कहा कि महाराज जी हमेशा राममंदिर के लिए संघर्षरत है। हम जैसे लोगों को सदैव उनसे प्रेरणा मिलती रही है। इनके संघर्ष का परिणाम है कि आज सदियों के संकल्प की सिद्धि हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सांसद डॉ.रामविलास दास वेदांती ने कहा महंत नृत्यगोपाल दास हमारे लिए महानायक से कम नहीं है। मंदिर आंदोलन में हम सभी ने एक साथ काम किया, मंदिर निर्माण की हम सब की इच्छा पूरी हो रही है।
हमें सिर्फ रामलला को गर्भगृह में विराजित होते देखने की इच्छा बची है। रंगमहल के महंत रामशरण दास ने कहा कि राममंदिर निर्माण से सनातन संस्कृति का उत्कर्ष हो रहा है। सदियों तक उपेक्षित रही अयोध्या का भी कायाकल्प हो रहा है।
इसका श्रेय महंत नृत्यगोपाल दास जी को काफी हद तक जाता है। महंत सुतीक्ष्ण दास ने कहा कि मंदिर निर्माण में महंत नृत्य गोपाल दास का भगीरथ योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।
संत सम्मेलन का संयोजन मणिरामदास की छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास, अध्यक्षता अखिल भारतीय संत समिति के अध्यक्ष स्वामी अविचल दास व संचालन हृदय राम दास चित्रकूट ने किया।
संत सम्मेलन में महंत वैदही वल्लभ शरण, रैवासा पीठाधीश्वर राघवाचार्य, प्रकाशानंद, महंत राजेंद्र दास, केरल से पधारे स्वामी शांतानंद, दिल्ली से पधारे त्यागी रामकृष्ण दास, स्वामी धर्मदेव हरिद्वार, महाराष्ट्र के भाजपा प्रभारी जय भान सिंह पवैया, सांसद बृजभूषण शरण सिंह, महंत गौरीशंकर दास, अधिकारी राजकुमार दास, महंत रामकुमार दास, जगद्गुरु रामदिनेशाचार्य, महंत पुनीतरामदास, शरद शर्मा सहित बड़ी देश व विदेश से बड़ी संख्या में संत-धर्माचार्य मौजूद रहे।
नेपाल से पधारे जगद्गुरु कृष्ण दास ने कहा कि देश ही नहीं विदेशों में भी हिंदू जागरण का काम महंत नृत्यगोपाल दास ने किया है। नेपाल हिंदू राष्ट्र था लेकिन उसे भी धर्मनिरपेक्ष राज्य कर दिया गया है।
नेपाल को हिंदू राष्ट्र ही होना चाहिए। कहा कि भारत देश को भी हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग बुलंद हो रही है, यह मांग जायज है। सत्ता पक्ष से जुड़े तमाम नेताओं ने जहां मणिरामदास की छावनी पहुंचकर महंत नृत्यगोपाल दास को जन्मोत्सव की बधाई दी वहीं विपक्ष के भी नेताओं ने भी महंत नृत्यगोपाल दास के प्रति अपना सम्मान अर्पित किया।

समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय ने रविवार को मणिरामदास की छावनी जाकर उन्हें जन्मोत्सव की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की। तेजनारायण पांडेय ने कहा कि संत सदैव प्रेरणा के स्रोत हैं। सशक्त समाज निर्माण में उनकी अहम भूमिका होती है, उन्हें किसी भी तरह के बंधन में नहीं बांधा जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed