फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   BJP government accused of ignoring farmers

Ayodhya News: भाजपा सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप

Tue, 22 Sep 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 22 Sep 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
BJP government accused of ignoring farmers
12-खजुरावन में पीडीए समागम में अति​थि का स्वागत करते सपा कार्यकर्ता।-संवाद
अयोध्या। समाजवादी पार्टी अयोध्या विधानसभा के उपाध्यक्ष आशीष वर्मा के नेतृत्व में सोमवार को खजुरावन में पीडीए समागम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता परमेश्वर दीन वर्मा ने की और संचालन प्रधान राजेश कोरी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गोंडा लोकसभा की पूर्व प्रत्याशी श्रेया वर्मा और अखिलेश कटियार के साथ पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन मौजूद रहे।
विज्ञापन

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ने भाजपा सरकार पर किसानों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसानों की फसल खराब होने और आर्थिक स्थिति को लेकर लोगों में आक्रोश है। महंगाई से किसान, नौजवान और व्यापारी समेत सभी वर्ग परेशान हैं।
विज्ञापन

श्रेया वर्मा ने कहा कि किसानों को अनाज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है और खाद के लिए लंबी कतारें लगानी पड़ रही हैं। अखिलेश कटियार ने भी किसानों की आर्थिक स्थिति का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी प्रवक्ता राकेश यादव ने बताया कि समागम में मौजूद लोगों ने आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष जय सिंह राना, विधानसभा अध्यक्ष रक्षाराम यादव, विधानसभा सचिव गोपीनाथ वर्मा समेत पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed