फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The glory of the culture of the civilization of Ayodhya will be seen in the Vedic City

वैदिक सिटी में दिखेगा अयोध्या की सभ्यता का संस्कृति का वैभव

Mon, 28 Jun 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
The glory of the culture of the civilization of Ayodhya will be seen in the Vedic City
अयोध्या। रामनगरी के सर्वांगीण विकास के लिए एडीए ने विजन डॉक्यूमेंट-2051 तैयार किया है। आगामी 30 वर्षों को ध्यान में रखते हुए अयोध्या के विकास मॉडल में रामनगरी की पौराणिकता को सहेजते हुए अंतरराष्ट्रीय पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने की योजना है।
विज्ञापन

इसी क्रम में रामनगरी में 1200 एकड़ में वैदिक सिटी विकसित की जाएगी। वैदिक सिटी में धार्मिकता के साथ-साथ आधुनिकता का संगम दिखेगा। यहां मठ, मंदिर, ज्योतिष केंद्र सहित 80 देशों के धार्मिक दूतावास का निर्माण प्रस्तावित है।
विज्ञापन

वैदिक सिटी में अयोध्या का वैभव, सभ्यता व संस्कृति का भी प्रत्यक्ष दर्शन होगा। अयोध्या में आवास विकास परिषद 1200 एकड़ में वैदिक सिटी बनाने जा रही है। आवास विकास परिषद भारत के सभ्यता व संस्कृति से जुड़े देशों को नव्य अयोध्या में 80 प्लाट अलॉट करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो देश धार्मिक दूतावास खोलने के लिए आवेदन करेगा उनको भी सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इस वैदिक सिटी को राम जन्मभूमि से सीधे जोड़ने की योजना है। इसके लिए एक सीधा मार्ग राम जन्मभूमि से जोड़ा जाएगा।
वैदिक सिटी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, रेलवे स्टेशन व बस स्टेशन के निकट होगी। वैदिक सिटी में चार प्रवेश द्वार होंगे जो कि रामायण आधारित होंगे। दो एकड़ में 80 देशों के लिए धार्मिक दूूतावास बनाए जाने की योजना है।
साथ ही विभिन्न राज्यों के अपने-अपने राज्य अतिथि गृह भी स्थापित होंगे। इसके अलावा मठ , मंदिर , धार्मिक स्थलों के साथ-साथ ज्योतिष केंद्र के लिए भी दो एकड़ भूमि प्रदान की जाएगी।
साथ ही 10 हजार प्लाट आवासीय होंगे जो देश के विभिन्न राज्यों से अयोध्या में बसने वालों को दिए जाएंगे। वैदिक सिटी में देश के नामी 30 होटलों को भी भूमि आवंटित की जाएगी। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल और विद्यालय वैदिक सिटी के समृद्धि के गवाह होंगे।
आवास विकास परिषद के अभियंता ओपी पांडेय बताते हैं कि वैदिक सिटी की परिकल्पना तीन गांवों शाहनेवाजपुर, मांझा बरहटा व तिहुरा मांझा की 1200 एकड़ जमीन अधिग्रहीत कर साकार की जाएगी। जमीन अधिग्रहण का काम तेजी से चल रहा है।

कहा कि जब वैदिक सिटी के वैभव का सृजन हो जाएगा तो निश्चित रूप से बड़ी संख्या में विदेशी श्रद्धालु अयोध्या पहुंचेंगे। वैदिक सिटी के निर्माण से अयोध्या का वैभव, सभ्यता व संस्कृति विदेशों तक पहुंच सकेगी। पर्यावरण अनुकूल, सतत एवं स्मार्ट सिटी के रूप में वैदिक सिटी की पहचान होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed