फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The first day of school was lost to the clouds

मेघों की भेंट चढ़ गया स्कूलों का पहला दिन

Sat, 02 Jul 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Sat, 02 Jul 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
The first day of school was lost to the clouds
पुलिस लाइंस के प्राथमिक स्कूल में पहुंचे गिने-चुने बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
ग्रीष्मावकाश के बाद परिषदीय स्कूलों का पहला दिन बरसात की भेंट चढ़ गया। शनिवार की भोर से ही शुरू हो गयी बारिश के चलते पहले ही दिन बुनियादी शिक्षा प्रभावित हो गई। बच्चों की उपस्थिति नाम मात्र की रही।
विज्ञापन


शिक्षक भी देर से स्कूल पहुंचे, जिसके कारण कई स्कूल देर से भी खुले। छात्रों की गैरहाजिरी की वजह से प्राथमिक व जूनियर स्कूलों में एमडीएम का चूल्हा भी नहीं जला। पुलिस लाइंस स्थित प्राथमिक विद्यालय में सिर्फ तीन बच्चे ही पढ़ते हुए मिले।
विज्ञापन


यहां पर वैसे तो बच्चों की तादात अच्छी खासी रहती है लेकिन बारिश के कारण बच्चे घर से ही नहीं निकल पाए। कमोबेश ऐसी ही तस्वीर नगर पालिका परिसर स्थित प्राथमिक स्कूल महाजनी टोला की भी रही। यहां पर सिर्फ एक ही बच्चा पढ़ने के लिए आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, तारुन प्रतिनिधि के अनुसार, बीईओ कार्यालय परिसर में प्राथमिक व जूनियर स्कूलों के अलावा किछूटी, सोनौरा, पारागरीबशाह, नेतवारी चतुरपुर, दॉंदूपुर, घूरीटीकर, परसॉवा महोला, आगागंज, बालापुर, ककोली और समदा सहित कई स्कूलों में बच्चों की नाममात्र मौजूदगी के कारण एमडीएम नहीं बनाया गया।

कहीं-कहीं पर तो सिर्फ एक-दो बच्चे ही उपस्थित थे। शिक्षक संघ अध्यक्ष रामगोपाल यादव ने बताया कि मौसम की खराबी की वजह से छात्रों की उपस्थिति कम रही। जबकि एबीआरसी सिकंदर सिंह ने कहा कि शिक्षण कार्य व एमडीएम में सुधार लाने को शिक्षकों को कहा गया है।  

सोहावल प्रतिनिधि के अनुसार, ज्यादातर स्कूलों में छात्र/छात्राओं की तादात दहाई अंक को भी प्राप्त नहीं कर पाई। प्राथमिक स्कूल तहसीनपुर में 84 में सिर्फ चार बच्चे ही स्कूल आए। छात्रों की मौजूदगी के मामले में कमोबेश ऐसी ही तस्वीर ब्लॉक के अन्य स्कूलों की भी रही।

जिले के पूरा बाजार, मया बाजार, मसौधा, बीकापुर, अमानीगंज, रुदौली, मवई, हैरिंग्टनगंज आदि शिक्षा क्षेत्रों में भी बारिश हुई जिसके कारण इन ब्लॉकों में भी पहले दिन शिक्षण कार्य प्रभावित रहा। रुदौली प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लॉक के जूनियर हाईस्कूल भेलसर में बच्चे नहीं आए थे लेकिन बकरी परिसर के अंदर चर रही थी।

यहां के प्रधानाध्यापक मगरे प्रसाद ने बताया कि बारिश के कारण बच्चे नहीं आए। प्राथमिक स्कूल नयागंज प्रथम एवं द्वितीय तथा रौजागांव में एक भी बच्चे  नहीं आए। प्रा.वि. नयागंज के प्रधानाध्यापक सजदा बानो के अलावा सभी शिक्षक आए थे।


बीएसए संजय कुमार ने बताया कि बारिश के कारण शिक्षण कार्य प्रभावित हुआ है। बच्चों की मौजूदगी स्कूलों में कम रही। खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि बच्चों की उपस्थिति हर हाल में अच्छी रहनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed