फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The film drew crowds watching

फिल्म की शूटिंग देखने उमड़ी भीड़

Mon, 22 Feb 2016 11:50 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 22 Feb 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
The film drew crowds watching
रुदौली नगर के इरशाद मंजिल में भोजपुरी फिल्म गदर की शूटिंग सोमवार को हुई। पाकिस्तानी लड़की और हिंदुस्तानी लड़के की प्रेम कहानी पर बन रही इस फिल्म की शूटिंग देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन


इरशाद मंजिल राजघराना है और पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी रुश्दी मियां इसी में रहते हैं। गदर, एलओसी कारगिल समेत कई फिल्मों की शूटिंग यहां हो चुकी है। डायरेक्टर रमाकांत प्रसाद व प्रोड्यूसर अमेठी के शुकुल बाजार निवासी भूपेंद्र विजय सिंह ने बताया कि फिल्म में पाकिस्तान की मुस्लिम लड़की हिंदुस्तान आती है।
विज्ञापन


यहां उसकी मुलाकात हिंदू लड़के से होती है और दोनों में प्रेम हो जाता है। लड़की के साथ लड़का भी पाकिस्तान जाता है। वहां शादी कर दोनों वापस हिंदुस्तान आना चाहते हैं। मगर सरहद पर दोनों फंस जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म के हीरो पवन सिंह, हीरोइन मोना व नेहा सिंह के साथ ही खलनायक की भूमिका में राजू सिंह, उमेश सिंह हैं। शुकुल बाजार, जगदीशपुर, कामाख्या भवानी मंदिर व लखनऊ में दो फरवरी से इस फिल्म की शूटिंग चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed