फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The entire Ramatha will be seen in a 15-minute laser show

15 मिनट के लेजर शो में दिखेगी संपूर्ण रामगाथा

Mon, 21 Oct 2019 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
The entire Ramatha will be seen in a 15-minute laser show
अयोध्या। दीपोत्सव का मुख्य आकर्षण सरयू घाट, राम की पैड़ी व रामकथा पार्क होगा, तो रामनगरी के अन्य धार्मिक स्थलों पर भी लोक संस्कृति व अध्यात्म की झलक दिखेगी। इन स्थलों को भव्य स्वरूप प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम में इस वर्ष राम की पैड़ी परिसर में 15 मिनट का लेजर शो आकर्षण का केंद्र होगा। जिसमें थ्रीडी प्रोजेक्शन के जरिए संपूर्ण रामगाथा का प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

दीपोत्सव को अभूतपूर्व बनाने में योगी सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है। दीपोत्सव को लेकर रामनगरी में उत्साह का माहौल है। अयोध्या में दीपोत्सव के दौरान त्रेतायुगानी माहौल बनाने की तैयारी पूर्णता की ओर है। राम की पैड़ी से लेकर सरयू घाटों को सजाने का काम दिन-रात चल रहा है।
विज्ञापन

लेजर शो के लिए दिल्ली से आई टीम के निदेशक बख्शीश सिंह ने बताया कि राम की पैड़ी के पास स्थित भवनों की थ्रीडी मैपिंग की जाएगी। इसके बाद थ्रीडी प्रोजेक्शन के जरिए 14 मिनट का लेजर शो होगा, जिसमें राम की गाथा प्रदर्शित की जाएगी। करीब 200 मीटर थ्रीडी मैपिंग करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थ्रीडी प्रोजेक्शन में लेजर के जरिए रामायण के विभिन्न प्रसंग दर्शाए जाएंगे। इस दौरान रामधुन व दीपोत्सव पर आधारित गीत भी शो की भव्यता बढ़ाएंगे। बताया कि लेजर शो के जरिए रामजन्म से लेकर राम राज्याभिषेक प्रसंग तक की प्रस्तुति होगी। रावण से युद्ध करते जटायु, राम-सीता विवाह, राम-रावण युद्ध, राम को मनाने पहुंचे भरत के प्रसंग का ऐसा प्रदर्शन होगा जो त्रेतायुग को जीवंत करता प्रतीत होगा। बताया कि 24 अक्तूबर की शाम को पहली बार लेजर शो की टेस्टिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed