फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The dominance of half the population will be seen in the convocation

Ayodhya News: दीक्षांत समारोह में दिखेगा आधी आबादी का दबदबा

Tue, 14 Mar 2023 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 14 Mar 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
The dominance of half the population will be seen in the convocation
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय में 27वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। समारोह में आधी आबादी का दबदबा नजर आएगा। यह पहला अवसर है जब महिला कुलपति के निर्देशन में दीक्षांत समारोह होगा। मुख्य अतिथि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल होंगी। समारोह में 100 से अधिक छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक दिया जाएगा।
विज्ञापन


अवध विवि की प्रथम महिला कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल के नेतृत्व में दीक्षांत समारोह 17 मार्च को होगा। इस पूरे कार्यक्रम में आधी आबादी का झंडा बुलंद होता दिखेगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी महिला सशक्तीकरण की मिसाल हैं। स्वर्ण पदक पाने वालों में छात्राओं की संख्या लड़कों से ज्यादा है। इसमें 69 छात्राएं व 44 छात्र शामिल हैं।
विज्ञापन


विवि के स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में 15 मार्च को दोपहर तीन बजे व 16 मार्च को दोपहर 12 बजे कुलपति प्रो. गोयल के नेतृत्व में रिहर्सल कराई जायेगी। दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाले प्रत्येक सदस्यों, स्वर्णपदक व उपाधि धारकों को रिहर्सल में शामिल होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवि के मीडिया प्रभारी डॉ. विजयेन्दु चतुर्वेदी ने बताया कि समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 15 से 16 मार्च तक प्रात: 10 से शाम 4 बजे तक छात्र-छात्राओंको दीक्षांत वेशभूषा, उत्तरीय व उपाधि बांटी जायेगी। उत्तरीय वितरण भौतिकी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग के पहले स्थित परीक्षा भवन में किया जायेगा। वहीं उपाधि परीक्षा विभाग में वितरित की जायेगी।


दीक्षांत के लिए निर्धारित की गई वेशभूषा
समारोह में शामिल होने वाले सदस्यों व छात्र-छात्राओं के लिए वेशभूषा निर्धारित कर दी गई है। इसमें पुरुष वेशभूषा में सफेद कुर्ता, पायजामा, पीली सदरी होगी। महिला वेशभूषा में सफेद लाल बॉर्डर साड़ी व लाल दुपट्टा के साथ सफेद सलवार, समीज परिधान निर्धारित किया गया है। वहीं स्वर्ण पदक छात्र-छात्राएं अवध का पारंपरिक परिधान पगड़ी में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed