फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The doctor took the million income tax evasion

करोड़पति डॉक्टर के यहां पकड़ी लाखों की कर चोरी

Fri, 23 Sep 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Fri, 23 Sep 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
The doctor took the million income tax evasion
छापे के दौरान डॉक्टर के नर्सिंगहोम के बाहर तैनात पुलिस बल। - फोटो : अमर उजाला
शहर कोतवाली के गद्दोपुर रेलवे क्रॉसिंग स्थित एक डॉक्टर के नर्सिंगहोम, पैथालॉजी और उससे जुड़े मेडिकल स्टोर पर शुक्रवार को आयकर टीम ने छापा मारा। इस दौरान पूरे दिन डॉक्टर की ओपीडी, भर्ती, दवा आदि से होने वाली कमाई की सर्वे हुआ।
विज्ञापन


जांच में पाया गया है कि डॉक्टर की ओर से जितनी आय दर्शायी जा रही है, वह हकीकत से काफी कम है। आयकर अधिकारियों का कहना है कि लाखों की आयकर चोरी सामने आ रही है, पूरे दिन की सर्वे रिपोर्ट के आधार पर नोटिस दिया जाएगा।
विज्ञापन


डॉ. शिवेंद्र सिन्हा का गद्दोपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास मेडी लैब नामक नर्सिंगहोम, पैथोलॉजी और उससे जुड़ा मेडिकल स्टोर है। सूत्रों के अनुसार आयकर मुख्यालय की सूचना पर एक असिस्टेंट कमिश्नर, तीन आयकर अधिकारी, पांच आयकर निरीक्षक समेत सीनियर कर सहायकों की टीम ने सुबह करीब 11 बजे तब छापा, जब वे नर्सिंगहोम में दाखिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में नर्सिंगहोम व पैथालॉजी डॉक्टर की पाई गई, जबकि मेडिकल स्टोर किसी और के नाम था। पूरे दिन आयकर विभाग की टीम ने ओपीडी, मरीजों की भर्ती, दवाओं की बिक्री आदि से होने वाली आय के कागजात जुटाए।


अस्पताल का संचालन पूर्ववत जारी रखा। शुक्रवार की आय के अनुसार, मासिक व सालाना दर्शायी गई आय में काफी अंतर पाया गया है। पिछले सालों की आयकर रिटर्न व हकीकत में आय काफी अधिक पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed