फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The doctor jumped in the river to commit suicide

नदी में कूदकर डॉक्टर ने दी जान

Sat, 07 May 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Sat, 07 May 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
The doctor jumped in the river to commit suicide
नदी से शव बरामद होन पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
फैजाबाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अवि आनंद के 75 वर्षीय पिता डॉ. आनंद ने गुरुवार को सरयू पुल से नदी में कूद कर जान दे दी। वे फैजाबाद शहर में अपने मेडिकल स्टोर पर ही सेवाएं देते रहे हैं। शुक्रवार को उनका शव पुल के पूरब संत तुलसी दास घाट के सामने नदी से गोताखोरों ने बाहर निकाला।
विज्ञापन


उन्हें साइटिका की बीमारी थी, जिसके दर्द से वे बेहद व्यथित व अवसाद में थे। माना जा रहा है कि इसी अवसाद में उन्होंने आत्महत्या का कदम उठाया होगा। उनकी मौत के शोक में शहर क्षेत्र की मेडिकल की सभी दुकानें बंद रहीं। नियावां के बालकराम कॉलोनी स्थित आवास पर शोक व्यक्त करने वालों का  तांता लगा रहा।
विज्ञापन


डॉ. आनंद कुमार शहर के प्रतिष्ठित फिजीशियन थे। वे अपना मेडिकल स्टोर चौक-रिकाबगंज मार्ग पर खोलकर लंबे समय से लोगों को सेवाएं देते रहे हैं, लेकिन इधर काफी दिनों से बीमारी से पीड़ित थे। फैजाबाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष उनके पुत्र अवि आनंद के अनुसार डॉ. आनंद गुरुवार की शाम लगभग पांच बजे रिक्शे से अयोध्या के लिए निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम लगभग सवा छह बजे परिवार के पुराने वाहन चालक ने उन्हें सरयू पुल पर देखा था। उनसे बातचीत के बाद वाहन चालक ने उन्हें फोन कर पिता जी के सरयू पुल से आत्महत्या करने की कोशिश की बात बताई तो उसे पिताजी को समझाकर घर लाने के लिए कहा, लेकिन पिता ने डांट कर उसे भगा दिया।

बताया कि उसके बाद पिताजी ने उनकी बहन को फोन कर कहा कि वह आत्महत्या करने जा रहे हैं। जब परिजनों के साथ स्नान घाट पर पहुंचे तो घाट पर मौजूद लोगों ने किसी के पुल से छलांग लगाने की बात कही। नाविकों ने खोजा, लेकिन वह नहीं मिले। 


नयाघाट चौकी प्रभारी श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि गोताखोरों से खोजबीन के दौरान शुक्रवार सुबह लगभग दस बजे संत तुलसी दास घाट के सामने शव बरामद कर लिया गया। तलाशी में जेब से मोबाइल व पर्स बरामद हुआ है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed