फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The district's population is 50 percent OBC

जिले में 50 फीसदी अन्य पिछड़ा वर्ग की आबादी

Fri, 31 Jul 2015 11:47 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 31 Jul 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार जातिगत आंकड़ों को भले ही नहीं उजागर कर रही, मगर यहां पंचायत विभाग से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर कराए गए रैपिड सर्वे में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। जिले की कुल जनसंख्या में आधी आबादी अब अन्य पिछड़ा वर्ग की हो गई है।
विज्ञापन


जबकि जिले के 11 विकास खंडों में से तारुन में पिछड़े वर्ग की आबादी सबसे ज्यादा तो सोहावल में सबसे कम पाई गई है। अब ये आंकड़े पंचायत चुनाव में जीत की धुरी बन सकते हैं। विधानसभा और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तैयारी और प्रत्याशी चयन में भी इन आंकड़ों के जरिए राजनीतिक दलों की बिसात बिछाई जानी तय मानी जा रही है। आंकड़ों को सहेजने में चुनावी पंडित अभी से नजर गड़ा रहे हैं।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव के मद्देनजर प्रदेश शासन के निर्देश पर पंचायत राज विभाग ने पिछले दिनों अन्य पिछड़ा वर्ग की आबादी के लिए रैपिड सर्वे कराया था। इसके लिए पंचायत विभाग ने पूरे जिले मेें कर्मियों को लगाया था, जिन्होंने सर्वे के बाद अपनी रिपोर्ट सौंपी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वे की जांच के लिए अफसरों को लगाया गया था। इसके बाद वार्डवार जनसंख्या को निर्धारित करते हुए रिपोर्ट निदेशालय को भेज दी गई है। इसी रिपोर्ट के आधार पर वार्डों के आरक्षण की कार्रवाई पूरी की जानी है। सूत्रों की मानें तो जिले की ग्रामीण क्षेत्र की कुल आबादी 2153858 की लगभग 50 फीसदी जनसंख्या अन्य पिछड़ा वर्ग की है।

रिपोर्ट के मुताबिक जिले के सभी 11 ब्लॉकों में अन्य पिछड़े वर्ग की जनसंख्या 1084659 पाई गई है। जिले में अन्य पिछड़ा वर्ग की सर्वाधिक संख्या तारुन विकासखंड में पाई गई है। यहां 207576 के सापेक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या 123540 पाई गई है।

यह करीब 59.66 फीसदी है। जिले में सोहावल ब्लॉक में अन्य पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या सबसे कम है। सोहावल की कुल जनसंख्या 211891 में ओबीसी की 83610 है। यह 39.45 फीसदी है। इसी तरह मया बाजार विकासखंड में कुल जनसंख्या 183935 में ओबीसी की 101346 है।

यह 55.09 फीसदी है। पूराबाजार की कुल जनसंख्या 188686 में 90633 है। यह 48.03 फीसदी है। मसौधा की कुल जनसंख्या 233169 में ओबीसी 106373 है। यह 45.62 फीसदी है। रुदौली में कुल जनसंख्या 258086 में ओबीसी की 134647 है। यह 52.17 फीसदी है।

मवई की कुल जनसंख्या 163073 में ओबीसी की 89892 है। यह 55.12 फीसदी है। अमानीगंज की कुल जनसंख्या 183618 के सापेक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या 78272 पाई गई है। यह करीब 42.62 फीसदी है। मिल्कीपुर में कुल जनसंख्या 192651 में ओबीसी की 91735 है।


यह 47.61 फीसदी है। हैरिंग्टनगंज की कुल जनसंख्या 157544 में ओबीसी की 83654 है। यह 53.09 फीसदी है। बीकापुर की कुल जनसंख्या 173629 में ओबीसी की 100657 है। यह 57.97 फीसदी है। पंचायत राज विभाग के मुताबिक सर्वे की रिपोर्ट को निदेशालय भेज दी गई है। शासन के निर्देश के मुताबिक आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed