फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The district received seven and ambulances, rushed to the CMO

जिले को मिली सात और एंबुलेंस, सीएमओ ने की रवाना

Mon, 30 Nov 2015 10:44 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 30 Nov 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
शासन से जिले में सात और एंबुलेंस की आपूर्ति की गई है। सीएमओ ने सोमवार को दर्शननगर स्थित अपने कार्यालय से फीता काटकर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए इन्हें रवाना किया है।
विज्ञापन


हालांकि अभी तक इन एंबुलेंसों को कहां पर तैनात किया जाएगा, उस स्थान का चिन्हांकन किया जा रहा है। जिले में 108 नंबर की 15 एंबुलेंस पहले थी। सभी विकास खंडों में एक-एक एंबुलेंस तैनात की गई थी।
विज्ञापन


इसके अलावा तीन एंबुलेंस शहरी क्षेत्र में तैनात थीं। ग्रामीण क्षेत्रों में खंडासा, मिल्कीपुर, अमानीगंज और मवई के एंबुलेंस को यदि जिला मुख्यालय के लिए भेज दिया जाता थ।
विज्ञापन
विज्ञापन


और यदि उसी समय किसी और मरीज को एंबुलेंस को जरूरत पड़ जाए तो अगले मरीज को घंटों इंतजार करना पड़ता था। वजह चार ब्लॉक मुख्यालयों की दूरी जिला मुख्यालय से अधिक होने की वजह से समय से एंबुलेंस नहीं पहुंच पाती थी।


सीएमओ ने बताया कि एंबुलेंस कहां पर तैनात की जाएंगी, उन जगहों का चिन्हांकन किया जा रहा है। एंबुलेंसों के उद्घाटन के मौके पर प्रशासनिक अधिकारी डा. देशबंधु, एसीएमओ डा. छैल विहारी, डा. आरके देव, मंडलीय चिकित्सालय के सीएमएस डा. आरके मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed