फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The demise of Kalam tribute

कलाम के निधन पर दी श्रद्धांजलि

Tue, 28 Jul 2015 11:06 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 28 Jul 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
एनडी विश्वविद्यालय समेत सियासी दलों, संगठनों व शैक्षिक संस्थानों ने शोक सभ आयोजित कर पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन


नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज में आयोजित शोक सभा में कुलपति प्रो अख्तर हसीब ने कहा कि डॉ. कलाम ने विद्यार्थियों को कड़े परिश्रम का संदेश दिया।
विज्ञापन


देश के विकास का जो सपना उन्होंने देखा था उसे पूरा करने में हम सभी लोग ईमानदारी के साथ अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे। शोक सभा में डॉ. वीबीएस सिसोदिया, कुलसचिव डॉ. पीके सिंह, निदेशक शोध डॉ. भगवान सिंह, डॉ.. सुबोध कुमार पांडेय समेत विश्वविद्यालय कर्मी व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में आयोजित शोकसभा में कुलपति डॉ. गुलाबचंद्र राम जायसवाल ने कलाम के योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने को कहा। शोकसभा में डॉ. एसएन शुक्ला, अशोक शुक्ला, एमपी सिंह आदि मौजूद रहे। 


भाजपा कार्यालय पर हुई शोकसभा में जिलाध्यक्ष रामकृष्ण तिवारी ने कहा कि राष्ट्रवादी सोच रखने वाले अब्दुल कलाम के निधन से देश को अपूर्णणीय क्षति हुई है। विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति कलाम भारत को दुनिया का सिरमौर राष्ट्र बनते देखना चाहते थे।

इंजी. रणवीर सिंह ने कहा कि सितारों को आकाश से जमीं की ओर आते तो बहुतों ने देखा होगा। लेकिन कलाम जी जाना जमीं से सितारे का आकाश की ओर प्रस्थान जैसा है।

शोकसभा में रामू प्रियदर्शी, ओम प्रकाश सिंह, अवधेश पांडेय बादल, इन्द्रभान सिंह आदि थे। सपा कार्यालय पर श्रद्धांजलि देने के साथ दो मिनट का मौन रखकर नमन किया गया।

विधायक पवन पांडेय ने कहा कि मिसाइल मैन डॉ. कलाम को भारतीय सेना के लिए त्रिशूल,  पृथ्वी, अग्नि, आकाश जैसी कई मिसाइल प्रदान करने वाला बताया। जिला महासचिव गंगासिंह यादव ने कहा कि निधन से पूरा देश दुखी है। शोक सभा में सूर्यकांत पांडेय, नगर अध्यक्ष कैसर अंसारी, श्यामकृष्ण श्रीवास्तव आदि थे।

डिवाइन लव परिवार ने सिविल लाइंस स्थित गांधी पार्क में शोक सभा आयोजित कर डॉ. कलाम को श्रद्धांजलि दी। सुनील सिंह विद्यार्थी ने कहा कि वह जीवन भर देश को श्रेष्ठ से श्रेष्ठतर बनाने में लगे रहे। शोक सभा में प्रवीण दूबे, नीतू, विकास सिंह आदि उपस्थित रहे।

कवि डॉ. हरिप्रसाद दुबे ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति ने अपनी हर सांस को देश सेवा में अर्पित कर दिया। उनका निधन देश के लिए अपूर्णनीय क्षति है।

बीकापुर प्रतिनिधि के अनुसार तहसील सभागार में एसडीएम धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता में शोक सभा हुई। जिसमें तहसीलदार एके मिश्र, न्यायिक तहसीलदार अरविंद कुमार तिवारी, नायब अवधेश चौहान सहित तहसील के लेखपाल व कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखते हुए शोक व्यक्त किया।

बार एसोसिएशन में शोक सभा हुई जिसमें अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, श्याम नरायन पांडेय, राम कुमार राय, प्रमोद शर्मा सहित तमाम लोग हुए शामिल।

तारून प्रतिनिधि के अनुसार रामसुचित सिंह सरस्वती पीजी कॉलेज में शोक सभा हुई। जिसमें अनुपम सिंह, पूनम सिंह, सुषमा आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। रुदौली प्रतिनिधि के अनुसार तहसील सभागार में शोक सभा हुई। जिसमें उपजिलाधिकारी अशोक सिंह, तहसीलदार अशोक वर्मा, नायब तहसीलदार राम जनम यादव, बार एसोसिशन अध्यक्ष गोरखनाथ तिवारी, अफसर रजा रिजवी समेत तमाम अधिवक्ता व कर्मचारी मौजूद रहेे।

लायंस क्लब रुदौली ने नगर पालिका में शोक सभा का आयोजन किया। जिसमे पालिका अध्यक्ष अशोक कसौाधन, डॉ. निहाल रजा आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

अमानीगंज संवाददाता के अनुसार ब्लाक कांग्रेस कमेटी की ओर से स्थानीय पार्टी कार्यालय पर हुई शोक सभा में कांग्रेसियों ने दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

पीसीसी सदस्य उपेंद्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष विजय पांडेय ने डॉ. कलाम को बेहद सरल स्वभाव का महान वैज्ञानिक बताते हुए उनके योगदान की चर्चा की। रामबली रावत, दीनानाथ पांडेय, रियासत अली, बाबा बक्श सिंह आदि ने निधन को अपूर्णीय क्षति बताया।


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शोकसभा कर दो मिनट का मौन रखकर उनका आत्मा के लिए प्रार्थना की। उनके व्यक्तित्व व कृतित्व की चर्चा की गई।

शहर कांग्रेस के प्रवक्ता मो. शरीफ के अनुसार शोकसभा को संबोधित करने वालों में जिलाध्यक्ष राम दास वर्मा, शहर अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, आआईसीसी केके सिन्हा, कोमल यादव सहित अन्य लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed