{"_id":"57bb2d874f1c1b8c63d4fd34","slug":"the-death-of-the-young-man-fell-into-a-well-poison-gas","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुुएं में गिरे युवक की जहरीली गैस से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुुएं में गिरे युवक की जहरीली गैस से मौत
फैजाबाद
Updated Mon, 22 Aug 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद ग्रामीणों से घटनाक्रम की जानकारी लेते पुलिस अधिकारी ।
- फोटो : अमर उजाला
रुदौली कोतवाली क्षेत्र के बिकावल गांव स्थित एक बिना जगत के कुएं में राह चलते दो लोग गिर गए जिसमें से युवक की मौत अस्पताल ले जाते समय हो गई और किशोर को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। गिरे युवकों को बचाने उतरे दो अन्य युवक भी जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गए जो घंटों बाद होश में आए।
बिकावल गांव में कल्लू लोधी रविवार की रात अपने बाग में ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर गए थे। खेत में बंडे की खुदाई की जा रही थी। रात तकरीबन आठ बजे खेत से कल्लूू का पुत्र लालजी लोधी (14) गांव के संतराम रावत (34) वर्ष पुत्र राम केतार के साथ पैदल घर जा रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक रात के अंधेरे में जाते समय बांस से बंद कुएं में दोनों अचानक गिर गए।
गुहार पर एकत्र हुए ग्रामीणों ने दोनों को कुएं से निकलने का प्रयास शुरू किया। कुछ देर बाद गांव का दिनेश रस्सी के सहारे कुएं में उतरा। लालजी और संतराम को रस्सी में बांध कर कुएं से बाहर निकाला गया और सीएचसी भेजा गया।
विज्ञापन
सीएचसी पर मौजूद डॉक्टर ने संतराम को मृत घोषित कर दिया और गंभीरावस्था में लालजी को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर कुएं में उतरे दिनेश और उसे बचाने के लिए उतरे रोहित भी जहरीली गैस से बेहोश हो गए।
काफी देर बाद दोनों की स्थिति सामान्य हो सकी। ग्रामीणों ने बताया कि बाग स्थित कुआं काफी पुराना है। पहले सिंचाई में इस्तेमाल किया जाता था लेकिन बाद में कुएं में मेंथा
की टंकी के पेराई का गंदा पानी जाने लगा तो कुंए का इस्तेमाल बंद हो गया और बांस से कुआं ढंक दिया गया।
कोतवाल गजेन्द्रपाल सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी सोमवार सुबह मिली। मौके पर दरोगा राजेश कुमार को जांच के लिए भेजा गया। पुलिस के पहुंचने के पहले ही परिवारीजन संतराम का अंतिम संस्कार कर चुके थे। कोतवाल ने घटना का कारण कुएं को ढंकने के लिए लगाए गए बांस का टूट जाना बताया।