{"_id":"8d344583e579251edb0b8ba90e754902","slug":"the-day-before-the-ban-on-polythene-carry-bags-ineffective-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीथिन पर रोक पहले दिन रही बेअसर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीथिन पर रोक पहले दिन रही बेअसर
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार ने 21 जनवरी से पूरे प्रदेश में पॉलीथिन के कैरी बैग के इस्तेमाल पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया है लेकिन जिले में इस प्रतिबंध का कोई असर दिखा नहीं।
बस परिवर्तन इतना था कि दुकानदारों से लेकर ग्राहकों में थोड़ी सी हिचक, सतर्कता और चतुराई दिखी। लेकिन चौक में गुरुवार को लगी पटरी दुकानदारों और वहां से खरीदारी कर ग्राहकों में पॉलीथिन पर प्रतिबंध का कोई असर नहीं दिखा।
दुकानदार बेहिचक होकर पॉलीथिन में सामान देते रहे। पॉलीथिन पर प्रतिबंध को लेकर प्रशासन भी सजग नहीं दिखा। प्रदृषण नियंत्रण बोर्ड का कहना है कि उसे गुरुवार को शासनादेश मिला है जिसमें एडीएम सिटी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। कार्रवाई शुक्रवार से की जाएगी।
विज्ञापन
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, जिले में पॉलीथिन के कैरी बैग बनाने की फैक्ट्री नहीं हैं। कैरी बैग पर प्रतिबंध लागू करने के लिए गुरुवार को सिर्फ कागजी कार्यवाही ही हुई है।
बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी कार्यालय में शासनादेश पहुंच गया है जिसमें एडीएम सिटी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। पॉलीथिन पर प्रतिबंध को सफल बनाने के लिए एसएसपी और नगर पालिका को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिले में पहले दिन पॉलीथिन बेचने वालों व पॉलीथिन में सामान खरीदने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। प्रतिबंध लागू करने के लिए कोई टीम अभी नहीं बनाई गई है।
अभी सिर्फ समिति बनाई गई है जिसमें प्रशासन, पुलिस, नगर पालिका और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी शामिल है।