फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The crisis started due to the cut in the supply of diesel-petrol

डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति में कटौती से दिखने लगा संकट

Thu, 16 Jun 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
The crisis started due to the cut in the supply of diesel-petrol
अयोध्या। पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति में पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से की जा रही कटौती का असर दिखने लगा है। पहले जहां इनवाइस भेजने पर नियमित तौर पर डिपो से टैंकर की आपूर्ति हो जाती थी। लेकिन अब डिपो से टैंकर आने में दो से तीन दिन का समय लग जा रहा है।
विज्ञापन

पिछले करीब एक हफ्ते से जिले के कई पंपों पर अक्सर कभी डीजल खत्म तो कभी पेट्रोल नहीं का बोर्ड लगा नजर आ रहा है। सहनवां चौराहे पर एक निजी पेट्रोल पंप तो आपूर्ति न मिलने के कारण बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तराखंड में सैकड़ों पेट्रोल पंपों के ड्राई होने की खबरों के बाद जिले में भी तेल संकट की आशंका तेज हो गई है। अयोध्या में भी पिछले तीन दिनों में जिले के कई पेट्रोल पंपों पर 10 से 12 घंटे तेल नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबेडकरनगर रोड स्थित एक पंप पर बुधवार तेल भराने पहुंचे ग्राहकों को बिना तेल के लौटना पड़ा। पूछने पर पंप संचालक ने बताया कि गाड़ी शाम तक आएगी तभी तेल मिल पायेगा।
यह स्थिति जिले के करीब आधा दर्जन पंप की है जहां तेल भराने पहुंचे लोगों को लौटना पड़ रहा है। पंप संचालकों का कहना है कि हमें समय से आपूर्ति नहीं मिल रही है। यह समस्या पिछले 15 से हो रही है।
शिकायत करने पर पेट्रोलियम कंपनी के अधिकारियों की तरफ से कहा जाता है कि तेल उत्पादन कम हो रहा है। इस कारण थोड़ा संकट है। अयोध्या से सीमा से सटे अंबेडकरनगर के एक पंप संचालक का कहना है कि पहले टैंकर रोज आ जाते थे।
लेकिन पिछले दस दिनों से टैंकर के आने में दो से तीन दिन लग जा रहा है। पूछने पर अधिकारी कहते हैं कि तेल कम है इसलिए सप्लाई में देरी हो रही है।
इंडियन ऑयल के अधिकारियों का कहना है कि हमारे यहां तेल की आपूर्ति में कोई परेशानी है। ऑर्डर होने के बाद समय से सभी पंप पर तेल की आपूर्ति की जा रही है। लखनऊ से तेल यहां आता है। अयोध्या में 65 पंप चल रहे हैं। किसी पर कोई संकट नहीं है।

अयोध्या में चल रहे पंप
इंडियन आयल---65
बीपीसीएल---50
एचपीसीएल---18
कुल------------133
नोट---एस्सार का एक पंप था जो बंद हो चुका है।
जिले में पेट्रोल-डीजल का कोई संकट नहीं है। कुछ पंप पर अगर सप्लाई समय पर नहीं हो रही है तो उसका कोई दूसरा कारण हो सकता है। आवश्यकता पड़ने पर कुछ जगहों पर इंडियन आयल ही दूसरी कंपनियों को तेल आपूर्ति कर रही है। जिले में सहनवां चौराहे पर स्थित निजी पंप बंद हुआ है। शहर में बीपीसीएल का भी एक पंप दो दिन से बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed