फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The cold claimed another life

ठंड ने ली एक और जान

Sat, 14 Jan 2017 10:06 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Sat, 14 Jan 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
The cold claimed another life
फैजाबाद-शनिवार को ठंड व गलन से इस तरह बचते लोग। - फोटो : अमर उजाला
तारुन थानाक्षेत्र के ग्राम बेलगरा महमदपुर निवासी एक वृद्धा की शुक्रवार रात ठंड से मौत हो गई। वृद्धा शुिद्ध संस्कार में शामिल होने के लिए गांव आई थी। सूचना पर तहसीलदार ने लेखपाल को मौके पर जांच के लिए भेजा है। ग्राम बेलगरा महमदपुर की रहने वाली 60 वर्षीय शिवपता पत्नी शिव प्रसाद वर्मा अपनी पिछौरा निवासी बहन के शुिद्ध संस्कार में शामिल होने के लिए एक सप्ताह पहले गई थी। 
विज्ञापन


शुक्रवार को शुद्ध संस्कार में स्नान करने के उपरान्त उसकी तबियत अचानक बिगड़ने लगी। परिवारीजन उसे तारुन सीएचसी ले गए। परिवारीजनों ने बताया कि रात में ही हालत गंभीर होने पर मौजूद डॉक्टर ने जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी।
विज्ञापन


परिवारीजन उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल फैजाबाद ले जाने के लिए घर आ रहे थे, इसी दौरान रास्ते में वृद्धा की मौत हो गई। शनिवार को बीकापुर तहसीलदार रामजनम यादव ने बताया कि मौके पर हलका लेखपाल को भेजा गया है। लेखपाल रामदास ने बताया कि वह मौके पर जांच के लिए जा रहे हैं। रिपोर्ट लौटने पर एसडीएम बीकापुर अरुण कुमार मिश्र को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed