{"_id":"5765877a4f1c1bb26511f4ed","slug":"the-city-received-the-gift-of-the-railway-overbridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर को रीडगंज रेलवे ओवरब्रिज का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर को रीडगंज रेलवे ओवरब्रिज का तोहफा
अमर उजाला ब्यूरो / फैजाबाद
Updated Sat, 18 Jun 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
शहरवासियों को रीडगंज रेलवे ओवरब्रिज का तोहफा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने रीडगंज रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण कर शहर के लोगों के लिए बड़ी सौगात दी। अब किसी हद तक शहर के लोगों को जाम से निजात मिलेगी।
चार साल पहले शहर के लोग कहते थे कि रेलवे लाइन के चलते यह शहर ट्रेनों के आवागमन के समय दो भागों में बंट जाता है।
चौक, रिकाबगंज, नियावां, गुदड़ी बाजार सहित आधे शहर को जाने के लिए नाका, खोजनपुर, नवीनमंडी क्षेत्र से आने वाले लोगों को रेलवे क्रॉसिंगों पर इंतजार करना पड़ता था लेकिन जीआईसी ओवरब्रिज के चालू होने से लोगों को थोड़ी राहत मिली।
राज्यमंत्री तेजनरायन पांडेय पवन के प्रयास से शनिवार को शहर को बड़ी सौगात मिली, रीडगंज ओवरब्रिज चालू हो गया। अब शहर के उत्तर और दक्षिण के बीच दो मार्ग हो गए। इस ओवरब्रिज के चालू होने से न केवल रीडगंज के पूर्वी क्षेत्र के लोगों का आवागमन सुलभ होगा बल्कि रिकाबगंज से चौक सहित बड़े क्षेत्र के लोगों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
रीडगंज ओवरब्रिज चालू होने से न केवल जाम के झाम से राहत मिलेगी बल्कि फतेहगंज क्रॉसिंग पर भी भीड़ का दबाव कम हो जाएगा। सूबे के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव के कार्यक्रम में लोकार्पण कार्यक्रम को जोड़ा न गया होता तो अभी कई महीने इंतजार करने पड़ सकते थे। अयोध्या विधायक वन राज्यमंत्री तेज नरायण पांडेय पवन के प्रयास से लोकार्पण की घोषणा के साथ ही सेतु निगम पिछले सप्ताह भर से रात दिन काम करवा इसे पूरा कराया।
विभाग के लोग भी कहते हैं कि इसे लगभग छह माह में पूरा हो जाना चाहिए था। इस लेटलतीफी का परिणाम रहा कि लगभग आठ करोड़ रुपये की इस परियोजना की लागत लगभग 23 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। फिर भी ओवरब्रिज के सर्विस रोड के लिए पैसा नहीं रह गया तो मंत्री से इसकी मांग की गई।
सर्विस रोड बनाए जाने का दिया आदेश
फैजाबाद। मंत्री तेज नारायन पांडेय पवन की ओर से रीडगंज ओवरब्रिज के सर्विस रोड नहीं बनाए जाने तथा मोहल्ले की समस्याओं से मंत्री शिवपाल यादव को अवगत कराया गया तो उन्होंने मौके पर ही मौजूद अधिकारियों को शीघ्र सर्विस रोड बनाकर सूचित करने का आदेश दिया।