फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The city began to create beautiful

शहर को सुंदर बनाने का काम शुरू

Tue, 23 Jun 2015 11:23 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 23 Jun 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
इसके लिए दिल्ली से बैंक के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. रामसंगापुरे, लखनऊ के फील्ड महाप्रबंधक अरविंद तिवारी यहां सपत्नीक सुबह पहुंचे। बैंक के मंडल प्रमुख वीके धवन व चेयरमैन गुप्त भी साथ थे।
विज्ञापन


चेयरमैन के अनुसार दिल्ली, लखनऊ से आए अफसरों ने बैंक के स्थानीय अफसरों को लेकर सुबह सहादतगंज में परिक्रमा पथ स्थित हनुमान मंदिर के पास वाटर कूलर लगवाया।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं के लिए सीमेंट की बेंच रखवाईं। परिक्रमा पथ के डिवाइडर पर पौधरोपण किया। उनकी सुरक्षा को ट्रीगार्ड लगवाया। मंडल प्रमुख धवन ने बताया कि अब बैंक की ओर से पूरे परिक्रमा पथ पर बेंचें लगेंगी, छाया के लिए पौधरोपण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम तीन बजे अफसरों और चेयरमैन की पत्नियों के हाथों रिकाबगंज में निर्धन 50 महिलाओं को साड़ियों तथा पांच निशक्तों को व्हील चेयर बांटा जाएगा। उनका कहना था कि बैंक जल्द ही चौक घंटाघर में दरों के अंदर की दुकानों को एक रंग में रंगवाएगा।


सभी दुकानों के बोर्ड एक साइज व एक रंग में होंगे। चौक में चारों लगी-टूटी रेलिंगों को सही कराने के साथ ही उनका रंगरोगन होगा। रिकाबगंज स्थित बैंक में आम लोगों के लिए वाटर कूलर लगेगा। परिक्रमा मार्ग पर हुए कार्यक्रम में अधिकारियों और चेयरमैन के अलावा सभासद जयनारायण सिंह तथा बुद्धिपाल प्रजापति भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed