फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The chairman's bluntness to the member of the commission, if you bring permission, then inspect

आयोग की सदस्य को अध्यक्ष का दो टूक, अनुमति लाइए तो कीजिए निरीक्षण

Fri, 18 Jun 2021 11:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
The chairman's bluntness to the member of the commission, if you bring permission, then inspect
अयोध्या-मसौधा सीएचसी का निरीक्षण करतीं महिला आयोग की सदस्य - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। जिले के दौरे पर शुक्रवार को पहुंची राज्य महिला आयोग की सदस्य इंद्रावास सिंह सीएचसी मसौधा का निरीक्षण करने पहुंची तो बखेड़ा खड़ा हो गया। सीएचसी अधीक्षक ने आयोग की सदस्य को बगैर अनुमति के निरीक्षण करने से रोक दिया। इस पर महिला आयोग की सदस्य ने नाराजगी जताई और स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह से दूरभाष पर शिकायत कर अधीक्षक पर अभद्रता का आरोप लगाया।
विज्ञापन

महिला आयोग की सदस्य इंद्रावास सिंह ने शुक्रवार को सर्किट हाउस पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान सीएचसी मसौधा में चल रही तमाम अनियमितताओं की शिकायत पर निरीक्षण करने के लिए सीएचसी मसौधा पहुंच गई। कुछ देर बाद सीएचसी अधीक्षक डॉ. अबसार अली भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान वार्डों में सीसीटीवी लगे होने पर आयोग की सदस्य ने भी महिलाओं की निजता को लेकर सवाल खड़ा किया तो अधीक्षक ने कहा कि ऊपर से निर्देश मिलने पर ही हटाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद दवाओं के स्टोर रूम को देखने की इच्छा सदस्य ने जाहिर किया तो अधीक्षक ने इंकार कर दिया। कहा, अनुमति लेकर आइए। जिस पर आयोग की सदस्य ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने मौके पर ही स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने दूरभाष पर वार्ता कर स्थिति से अवगत कराया। साथ ही सीएमओ से मामले की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदस्य इंद्रावास सिंह ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि अधीक्षक ने जिस तरह अभद्रता की है, यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरे बार-बार कहने पर भी स्टोर नहीं खोला, बल्कि यहां तक कह दिया कि बिना अधिकारियों के अनुमति के स्टोर नहीं दिखाया जा सकता। निरीक्षण करने के लिए अधिकारियों से अनुमति लेकर आइए। कहा कि मामला अत्यंत गंभीर है। इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की है। उन्होंने बुधवार को तथ्यों के साथ मिलने के लिए बुलाया है। कहा कि अधीक्षक पर कड़ी कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed