फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The center of attraction will be the Ayodhya: Rajnath

आकर्षण का केंद्र होगी अयोध्या : राजनाथ

Thu, 23 Feb 2017 10:52 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Thu, 23 Feb 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
The center of attraction will be the Ayodhya: Rajnath
क्षत्रिय बोर्डिंग हाउस में जनसभा को संबोधित करते गृहमंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : अमर उजाला
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यूपी में सरकार बनी तो अयोध्या का ऐसा विकास करेंगे कि वह दुनिया के आकर्षण का केंद्र होगी। सपा-कांग्रेस गठबंधन पर उन्होंने कहा कि खाट से उतरकर राहुल गांधी जिस साइकिल पर बैठे, उसे पहले ही मुलायम सिंह यादव पंक्चर कर चुके हैं।  
विज्ञापन


क्षत्रिय बोर्डिंग हाउस परिसर में जनसभा को संबोधित करते हुए गृहमंत्री ने कांग्रेस व राहुल गांधी पर खूब पलटवार किया। कहा कि खाट तो आखिर सोने के लिए होती है लेकिन प्रदेश में खाट सभा होने लगी तो मुझे तरस आ गया। चुनाव के पहले ही बेचारे ने खाट पकड़ ली।
विज्ञापन


खाट से उछलकर साइकिल की सीट पर बैठ गए जिसे मुलायम सिंह यादव पहले ही पंक्चर कर चुके हैं। सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएम बार-बार बोलते हैं कि मैने बहुत विकास किया। मेरा काम बोलता है। काम बोलता नहीं है बल्कि दिखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक हाईवे क्या बना लिए, बार-बार उसी का गुणगान कर रहे हैं जबकि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में राजमार्गों का जाल पूरे देश में बिछा दिया गया लेकिन हम लोगों ने ढिंढोरा नहीं पीटा। कहा कि अभी तो राजमार्ग प्रतिवर्ष तकरीबन 15 हजार किमी. बनाया जा रहा है जो वर्ष 2017-18 में 25 हजार किमी कर दिया जाएगा। 

राजनाथ सिंह ने कहा कि यूपी ने लोकसभा में भाजपा को 73 सीट देकर देश की राजनीति को ऐतिहासिक मोड़ दिया है। हम जनता की आंख में आंख डालकर बात करते हैं, उनकी आंखों में अन्य लोगों की तरह धूल नहीं झोंकते हैं।


अटल जी के शासनकाल में 8.4 प्रतिशत जीडीपी थी जो आजाद भारत में सबसे ज्यादा थी जबकि नरेंद्र मोदी ने भारत को दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था में शामिल कर दिया। केंद्र सरकार ताकतवर है जिस कारण भारत अब पहले की तरह कमजोर नहीं है। आतंकवादियों ने हमारे स्वाभिमान पर चोट की इसलिए हमने सर्जिकल स्ट्राइक की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed