फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The boom continues in Saryu, 58 cm away from the red mark

सरयू में उफान जारी, लाल निशान से 58 सेमी दूर

Fri, 18 Jun 2021 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
The boom continues in Saryu, 58 cm away from the red mark
अयोध्या में सरयू नदी का बढ़ा जलस्तर। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। सरयू में उफान लगातार जारी है। नदी अब लाल निशान से केवल 58 सेमी दूर रह गई है। तटवर्ती इलाकों में करीब 50 एकड़ भूमि में पानी घुस चुका है। इससे सैकड़ों किसानों की फल व सब्जी की खेती बाढ़ के पानी में समा गई है। तटवर्ती इलाकों के लोग सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने के लिए पलायन कर रहे हैं।
विज्ञापन

पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के चलते रामनगरी में सरयू भी उफना गई है। सरयू के जलस्तर में प्रतिघंटे एक सेमी. के रफ्तार से वृद्धि हो रही है। नदी का जलस्तर शुक्रवार शाम पांच बजे 92.15 मीटर रिकॉर्ड किया गया। जो कि लाल निशान 92.73 मीटर से महज 58 सेमी. दूर है। अयोध्या के तिहुरा, बरेहटा, दुर्गागंज, बिल्वहरिघाट सहित रुदौली, पूराबाजार व सोहावल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ की संभावना से हलचल तेज हो गई है।
विज्ञापन

तटवर्ती इलाकों में रह रहे लोग पलायन कर सुरक्षित स्थानों पर शरण ले रहे हैं। सरयू की रेत पर बड़ी संख्या में किसान खेती करते हैं। बढ़ते जलस्तर के चलते किसानों की खरबूजा, तरबूज और सब्जियाें की फसल पानी में डूब गई हैं। केंद्रीय जल आयोग के संजय कुशवाहा ने बताया कि गुरुवार को जहां तीन सेमी. प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर में वृद्धि हो रही थी। जो शुक्रवार को एक सेमी. प्रतिघंटे की रफ्तार से दर्ज की जा रही है। सरयू अभी लाल निशान से 58 सेमी. दूर है। उधर सरयू के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन भी अलर्ट पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व जीएल शुक्ल ने बताया कि हर साल बाढ़ से जिले के करीब 500 परिवार प्रभावित होते हें। बाढ़ की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। सरयू का जलस्तर उफान पर है लेकिन अभी बाढ़ का कोई खतरा नहीं है। राहत सामग्री वितरण के लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। तहसील प्रशासन व राजस्व की टीम के साथ चिकित्सा विभाग के कर्मी मुस्तैद हैं। बंधों की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed