फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The body was found on railway track

भाजपा सभासद के दामाद का शव रेलवे ट्रैक पर मिला

Sat, 17 Sep 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अयोध्या
अमर उजाला ब्यूरो/अयोध्या Updated Sat, 17 Sep 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
 The body was found on railway track
रेल ट्रेक - फोटो : demo pic
रानोपाली क्षेत्र में शनिवार सुबह लखनऊ-वाराणसी रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने के बाद हलचल मच गई। मृतक की शिनाख्त अवधपुरी कॉलोनी निवासी के रूप में हुई है। वह भाजपा सभासद का दामाद है।
विज्ञापन


पराग डेयरी के सामने रानोपाली गांव की सीमा में रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव पाया गया। मृतक के शरीर पर नीले रंग की शर्ट व नीचे बरमूडा था। लोगों ने सूचना पुलिस को दी तो कोतवाल मौके पर पहुंचे और पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन


इस बीच घटना की खबर फैलने के कुछ घंटे के बाद मृतक के परिवार तथा ससुराल पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गये और शव की शिनाख्त नगर कोतवाली के बेनीगंज स्थित अवधपुरी कॉलोनी निवासी सुधीर तिवारी (36) के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह वार्ड के भाजपा सभासद अशोका द्विवेदी का दामाद था। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। कोतवाल राजेश सिंह का कहना है कि जांच में प्रथमदृष्टया आत्महत्या की बात सामने आ रही है। पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed