फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The body of a young man who went to take medicine three days ago was found

Ayodhya News: तीन दिन पहले दवा लेने गए युवक का मिला शव

Wed, 01 Mar 2023 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 01 Mar 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man who went to take medicine three days ago was found
अमानीगंज (अयोध्या)। खंडासा थाना क्षेत्र के जयराजपुर मठिया गांव के उत्तर पश्चिम दिशा में स्थित बाग में मंगलवार सुबह संदिग्ध हालात में एक युवक का शव मिला। वह तीन दिन पूर्व दवा लेने के लिए घर से निकला था, तबसे लापता था।
विज्ञापन


बरगदही अघियौना निवासी मिट्ठूलाल (35) पुत्र रामसुंदर 26 फरवरी को अपनी बेटी के साथ एक निजी चिकित्सक के पास दवा लेने गया था। दवा लेने में अधिक समय लगने के कारण उसने पुत्री को घर भेज दिया। देर रात तक घर न लौटने पर परिजन युवक की खोजबीन कर रहे थे। मंगलवार सुबह जयराजपुर मठिया गांव के घने बाग में ग्रामीणों ने एक शव पड़ा देखा। उसकी पहचान मिट्ठूलाल के रूप में हुई।
विज्ञापन


परिजनों ने खंडासा पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों के अनुसार मिट्ठूलाल के चार छोटे बच्चे हैं। वह कृषि व मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण का करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि उसे मिर्गी के दौरे आते थे। वहीं जिस निजी चिकित्सक के पास दवा लेने की बात बताई जा रही है वह चिकित्सक अपनी क्लीनिक बंद कर भाग गया है। थाना प्रभारी खंडासा मनोज कुमार यादव ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed