फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The blankets bought in the winter arrived in the summer

सर्दी में खरीदे कंबल गर्मी में पहुंचे

Tue, 28 Mar 2017 10:36 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Tue, 28 Mar 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
The blankets bought in the winter arrived in the summer
रुदौली नगर पालिका परिषद की कुव्यवस्था से जाडे़ में गरीबों को बंटने वाला कंबल अब गर्मी में आया है। जबकि इसका भुगतान दिसबंर में हो गया था। मंगलवार को दोपहर ठेले से कंबल की खेप पहुंची तो इसे देख लोग हतप्रभ रह गए।
विज्ञापन


नगर पालिका की कार्यप्रणाली निराली है। जाड़े में गरीबों को वितरण के लिए 21 सौ कंबलों की खरीद का प्रस्ताव पास किया गया था। बिना पूरी आपूर्ति के ही दिसंबर में इसका भुगतान भी कर दिया गया। पालिका प्रशासन की मानें तो शेष रह गए कंबलों की आपूर्ति मंगलवार को की गई है।
विज्ञापन


दोपहर गांधी आश्रम रुदौली के विक्रय प्रतिनिधि कई ठेले पर सैकड़ों कंबल लदवाकर पालिका पहुंचे थे। नगर पालिका कार्यालय में इस दौरान टेंडर प्रक्रिया चल रही थी। पालिका के वरिष्ठ लिपिक ने कंबल उतरवाया। लिपिक भगौती प्रसाद ने बताया कि अधिशासी अधिकारी व अध्यक्ष के निर्देश पर कंबल आया है, जो रखवा दिया गया है, अब बंटेगा कि नहीं वे नहीं जानते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिशासी अधिकारी श्यामेंद्र चौधरी का कहना है कि पालिका के 25 वार्डों में बांटने के लिए 21 सौ कंबल खादी आश्रम से खरीदने का निर्णय लिया गया था, इनमें से प्रत्येक वार्ड मे 85 कंबल ठंड में बांटे जाने थे। ठंड में पालिकाध्यक्ष ने सभासदों के साथ मिलकर वार्डों में कंबल वितरण किया था। कितने वार्डों मे कंबल बंटा, नहीं जानते। मंगलवार को आए कंबलों की सही संख्या से अनभिज्ञता जताई। कहा कि कंबल आने की जानकारी उन्हें है। वरिष्ठ लिपिक का कहना था कि पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर गांधी आश्रम से आए कंबल उतरवाए गए हैं। 

पालिकाध्यक्ष अशोक कसौंधन ने बताया कि पांच वार्डों में कंबल का वितरण नहीं हो पाया था। सभी 21 सौ कंबलों का भुगतान दिसंबर में ही किया जा चुका है। लगभग चार सौ कंबल पालिका कार्यालय मे नहीं आए थे, मंगलवार को गांधी आश्रम से कंबल मगवाए गए हैं। सभासदों की सहमति से ही गर्मी के मौसम में भी कंबलों का वितरण किया जाएगा। 


एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि बिना कंबल की आपूर्ति के भुगतान कैसे हो गया, इसकी जांच कराई जाएगी। भीषण गर्मी मे कंबल बांटने के बारे में ईओ से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed