{"_id":"584ae3654f1c1be15944afb9","slug":"the-bike-riding-father-son-tanker-trampled","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंकर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंदा
फैजाबाद
Updated Fri, 09 Dec 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
पूराबाजार में हुए हादसे में मृतक के मयाबाजार स्थित घर में रोते-बिलखते परिवारीजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद स्थित ससुराल से घर जा रहे बाइक सवार पिता-पुत्र को बेकाबू टैंकर ने रौंद दिया। घटनास्थल पर ही बाइक चला रहे पिता की मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए और घायल बालक को जिला अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना के बाद टैंकर चालक मौके पाकर वाहन छोड़ भाग निकला। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया है। मौत की खबर मिलते ही बाजार में मातमी सन्नाटा पसर गया।
घटना स्टेट हाईवे पर महराजगंज थाना क्षेत्र के पूरा बाजार में शुक्रवार अपराह्न डेढ़ बजे की है। मया बाजार निवासी संजय गुप्ता (36) पुत्र शिव शंकर गुप्ता फैजाबाद स्थित अपनी ससुराल से 12 वर्षीय पुत्र यश के साथ अपने घर जाने के लिए बाइक से निकले थे।
विज्ञापन
पूरा बाजार पहुंचते ही फैजाबाद से अकबरपुर की तरफ जा रहे टैंकर ने बाइक सवार को रौंद दिया। जिससे बाइक चालक पिता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे की खबर मिलते ही घटना स्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बालक को जिला अस्पताल भिजवाया और मृत पिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
महराजगंज थानाध्यक्ष नीरज कुमार राय ने बताया कि टैंकर कब्जे में लिया गया है। चालक मौका पाकर भाग निकला। रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उधर खबर लगते ही बाजार में मातमी सन्नाटा पसर गया। मृतक के मया बाजार स्थित घर पर सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। परिवारीजनों के करुण क्रंदन से मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम रहीं।