{"_id":"cf444503996f07c9225b253d5a0429b2","slug":"the-beti-bachao-echo-of-the-procession-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोभायात्रा में बेटी बचाओ, देश बचाअाे की गूंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोभायात्रा में बेटी बचाओ, देश बचाअाे की गूंज
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिवसीय झूलेलाल महोत्सव के आखिरी दिन रामनगर से निकली विशाल शोभायात्रा 'बहराणा विसर्जन' के साथ संपन्न हो गयी। फूलों की वर्षा और जगह-जगह प्रसाद वितरण के बीच शुक्रवार की देर रात यात्रा का समापन गुप्तारघाट में हुआ।
प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर केन्द्रित 'बेटी बचाओ, देश बचाओ' 'स्वच्छ भारत' के अलावा 'कलाम को सलाम', 'भूखा किसान', 'अंधविश्वास','बेचारा व्यापारी', 'आतंकवाद' जैसी ज्वलंत विषयों पर कटाक्ष करती झांकियां सड़कों के किनारे खड़े पुरुषों, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के दिलों को छू गईं।
शोभायात्रा में गजराज, प्रभु झूलेलाल का रथ तथा ठेलों पर देश और सिंधी समाज के संतों, महापुरुषों, क्रान्तिकारियों और शहीदों के चित्र लगे थे। शोभायात्रा से पहले प्रात: संत नवलराम दरबार में पं. गिरधारीलाल शर्मा, भीमन दास माखेजा के सानिध्य में हवन-पूजन व दोपहर में भंडारा हुआ।
विज्ञापन
शोभायात्रा को संत भावनदास व जय कुमार ने रवाना किया। समिति कार्यालय पर बहराणा साहिब पर पुष्प वर्षा हुई, महिलाओं ने आरती उतारी। समाज सेवियों दयालदास, सत्यप्रकाश राजपाल, ओमप्रकाश अंदानी, गिरधारी चावला, मोहन मध्यान, सुरेश पंजवानी, राजकुमार जीवानी, कमलेश केवलानी, अमृत राजपाल, कैलाश लखमानी आदि के नेतृत्व में निकली शोभायात्रा मकबरा, फतेहगंज, चौक, गुदड़ी बाजार, रीडगंज, चौक होते हुए देर रात रिकाबगंज पहुंची।
शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा का भारी बंदोबस्त था। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। आखिरी पड़ाव सिविल लाइन में झांकियों को पुरस्कृत करने के बाद यात्रा 'बहराणा साहिब' के साथ गुप्तारघाट पहुंची। यहां भंडारे का आयोजन किया गया था। भजन कीर्तन और पल्लव के बीच बहराणा साहिब का विसर्जन हुआ।
दो दिवसीय कार्यक्रम में मंडलायुक्त सूर्यप्रकाश मिश्र ने समाज की विशिष्ट प्रतिभाओं रोहित माखेजा, आयुष कटारा, एकता केवलानी, मनीष वरियानी, श्रीमती सीमाखान चंदानी व कैलाश कुमार आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मोहनलाल खट्टर, गुलाब लधानी, कमल मंझानी, वरियलदास नानवानीआदि का स्वागत किया गया।