फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The administration could not submit half of arms

आधे असलहे भी जमा नहीं करा सका प्रशासन

Sun, 15 Jan 2017 10:29 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Sun, 15 Jan 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
The administration could not submit half of arms
हथियार - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा समर 2017 को शांतिपूर्वक संपन्न कराने की कवायद में जुटे पुलिस महकमे को चुनाव आयोग के निर्देशों का अनुपालन कराने में खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। चुनाव आयोग के निर्देश पर निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव के लिए महकमे को लाइसेंसी असलहे जमा कराने हैं। हालांकि अभी पुलिस की कोशिशों के बावजूद जनपद में कुल चार हजार 667 लाइसेंसी असलहे ही जमा हो पाये हैं। तमाम लाइसेंसी हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देकर अपने शस्त्र जमा कराने में हीलाहवाली कर रहे हैं।       
विज्ञापन


विधानसभा समर को लेकर चुनाव आयोग की ओर से तिथियों की घोषणा के बाद से ही प्रदेश मेें आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। जिला प्रशासन के निर्देश पर पुलिस तथा पूरी मशीनरी जुट गई है। पुलिस को सक्रिय अपराधियों को जेल भेजने, असामाजिक तत्वों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई तथा लाइसेंसी असलहे जमा कराने की हिदायत दी गई है। चुनाव में लाइसेंसी असलहों का दुरुपयोग न हो, इसके मद्देनजर हिदायत जारी होने के बाद से ही पुलिसिया अमला लाइसेंसी असलहों को जमा कराने की कवायद में जुट गई है।             
विज्ञापन


जनपद मे लाइसेंसी असलहों की कुल तादाद 10 हजार 992 है। इनमें सिंगल बैरेल व डबल बैरेल बंदूक, रायफल, रिवाल्वर तथा पिस्टल शामिल हैं। चुनाव के मद्देनजर अभी तक जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल चार हजार 667 लाइसेंसी असलहे जमा कराये गये हैं। इनमें से कुछ लाइसेंसी शस्त्र दुकानों तथा कुछ थाना-कोतवाली में जमा कराये गये हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस महकमे को एक सप्ताह मेें सभी लाइसेंसी असलहों को जमा कराना है। जिसके लिए बीट सिपाही से लेकर हलका दारोगा तक लाइसेंसधारकों को फोन लगा रहे हैं और रोजाना संदेश भिजवा रहे हैं। विधानसभा चुनाव के नोडल अधिकारी एसपी देहात कुलदीप नारायण ने रविवार को बताया कि जिला पुलिस की ओर से सभी थाना-कोतवाली प्रभारियों को हर हाल में अपने-अपने क्षेत्र के लाइसेंसी असलहों को जमा कराने की हिदायत दी गई है। चार जनवरी से ही इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है। 11 दिनों में कुल चार हजार 667 लाइसेंसी असलहे जमा कराये जा चुके हैं। शेष को जल्द जमा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed