फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   temperature health hospital

Ayodhya News: डायरिया और हीट स्ट्रोक के मरीजों की संख्या बढ़ी

Wed, 14 Jun 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 14 Jun 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
temperature health hospital
अयोध्या। तापमान तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को पारा 43.5 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। इस भीषण गर्मी का असर अब सेहत पर नजर आने लगा है। अस्पतालों में डायरिया, उल्टी दस्त, बुखार, पेट के मरीज, डिहाइड्रेशन आदि के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। जिला अस्पताल में ऐसे रोगियों की संख्या जहां करीब डेढ़ सौ पहुंच गई है। वहीं मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में ही करीब 80 मरीज रोज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में इन दिनों करीब 1200 मरीज रोज ओपीडी में पहुंच रहे हैं। जिसमें करीब 150 मरीज ऐसे हैं जो उल्टी दस्त आदि मौसमी बीमारियों से परेशान हैं। जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. सीबीएन त्रिपाठी कहते हैं कि गर्मी के साथ ही इन मरीजों की संख्या बढ़ी है। इसमें लू से परेशान लोग भी हैं और लू के कारण बुखार के कई केस भी आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस समय डायरिया के करीब 20 मरीज भर्ती हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

उधर, मेडिकल कॉलेज में सबसे मौसम से परेशान ज्यादातर मरीज मेडिसिन विभाग में पहुंच रहे हैं। मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ. पीयूष गुप्ता ने बताया कि 350 मरीजों की ओपीडी में करीब 25 फीसदी यानि लगभग 80 मरीज डायरिया, बुखार, हीट स्ट्रोक और पेट के बीमारियों से ग्रस्त होकर आ रहे हैं। इसमें से ज्यादातर मरीज वे हैं जो दोपहर में गर्मी के दौरान बिना सिर ढके निकल रहे हैं या फिर जिनके खानपान में लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सावधानियां बरतें
मेडिकल कॉलेज में मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ. पीयूष गुप्ता कहते हैं कि इस मौसम में पूरे कपड़े पहनकर ही घर से निकलें। सिर पर टोपी या गमछा आदि होना चाहिए। कोशिश करें कि दोपहर के वक्त लू के दौरान घर से बाहर न निकलें। इसके अलावा साथ में हमेशा पीने का पानी रखें और प्रयास करें कि डिहाइड्रेशन की नौबत न आए। शरीर में पानी की कमी न हो इसके लिए पानी खूब पिएं। बच्चों को तेज धूप में घर से बाहर कम निकलने दें। बासी खाना न खाएं और हरी सब्जियों व सलाद का खूब सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed