फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   teenager's death in accident

दुर्घटना में किशोर की मौत

Fri, 10 Jul 2015 11:03 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 10 Jul 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
रुदौली कोतवाली क्षेत्र के अख्तियारपुर पसैया मार्ग स्थित सराय दौलत गांव के पास शुक्रवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर एक किशोर घायल हो गया। उसे खैरनपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


बताया गया कि कोतवाली क्षेत्र के शहबाजपुर गांव का रहने वाला 14 वर्षीय आशीष कुमार पुत्र जगदेव यादव साइकिल से स्कूल जा रहा था। इसी दौरान सराय दौलत गांव के पास वह ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर घायल हो गया। इसके बाद उसे खैरनपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


भेलसर चौकी इंचार्ज ओंकारनाथ यादव ने बताया कि मृतक के चाचा ननके की तहरीर पर पसैया गांव निवासी वाहन मालिक जुगराज वर्मा के खिलाफ दुर्घटना कर मौत कारित करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed