{"_id":"5d8f97368ebc3e93d2290686","slug":"teasing-faizabad-news-lko484079147","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिलाओं से की छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर महिलाओं से की छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
बीकापुर। घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप में पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
मोतीगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित का आरोप है कि कालू का पुरवा रामपुर निवासी पिंटू यादव आवारा और शरारती किस्म का युवक है।
25 सितंबर की रात करीब साढ़े सात बजे वह उनके घर में दीवार फांद कर कूद गया। घर में मौजूद उनकी चाची, मां और महिलाओं से अभद्रता की। हल्ला गुहार पर पहुंचे आसपास के लोगों ने युवक को पकड़ लिया।
पीआरबी पुलिस के पहुंचने पर आरोपी युवक को पुलिस को सौंप दिया गया। एसएसआई इरफान अली ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।