फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   teacher

पांच शिक्षकों को मिला मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान

Sun, 05 Sep 2021 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
teacher
36-अयोध्या-शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पांच शिक्षकों को मुलायम सिं - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर समाजवादी पार्टी ने शनिवार को जिले के पांच शिक्षकों को मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया। लोहिया भवन पर आयोजित एक कार्यक्रम में शिक्षकों का सम्मान कर आयोजकों ने अध्यापकों को देश का भविष्य बताया।
विज्ञापन

समारोह के संस्थापक व मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ‘पवन’ ने शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि किसी भी देश का भविष्य उस देश के शिक्षकों के हाथ में होता है। शिक्षक अगर चाहेगा तो अपनी शिक्षा के माध्यम से देश के लिए बेहतरीन माहौल बनाने में मदद कर सकता है। उन्होंने चाणक्य का उदाहरण देते हुए कहा कि चाणक्य जैसा शिक्षक था, तभी चंद्रगुप्त मौर्य जैसा सम्राट भारत को मिला। शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष दान बहादुर सिंह ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से समाजवादी पार्टी न सिर्फ अध्यापकों का सम्मान करती है, बल्कि अध्यापकों द्वारा ईमानदारी से किए जा रहे कार्यों को लोगों के बीच प्रस्तुत करती है।
विज्ञापन

जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि समारोह में केबीके मसौधा के डॉ शशिकांत यादव, साकेत महाविद्यालय के शिक्षा संकाय की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शिखा वर्मा, पंडित माता प्रसाद त्रिपाठी राजकरण वैदिक पाठशाला इंटर कालेज, अयोध्या के प्रवक्ता उदय नारायण तिवारी, अरबी महाविद्यालय राठहवेली के प्रवक्ता डॉ उजेर अहमद, प्राथमिक विद्यालय अर्थर सोहावल की सहायक अध्यापक शालिनी रावत को सम्मानित किया गया। संचालन शिक्षक सभा महासचिव डॉ घनश्याम यादव ने किया। इस मौके पर विमल सिंह यादव, संत प्रसाद मिश्रा, अवनीश प्रताप सिंह, रामतेज यादव, डॉ नगेंद्र सिंह, रमेश सिंह, आनंद कुमार शुक्ला, अमरनाथ सिंह, रामचंदर वर्मा, अनिल कुमार मिश्र, मो अजहर अली, रविंदर गुप्ता, प्रभाकर सिंह, जय प्रकास चौरसिया, लालचंद यादव, जगन्नाथ यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed