फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Taken by 110 candidates enrolled in the Agricultural University

कृषि विवि में 110 अभ्यर्थियों ने लिया दाखिला

Thu, 25 Jun 2015 11:01 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 25 Jun 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा के आयोजक नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज में संपन्न हुई पहले दिन की काउंसलिंग में गुरुवार को आमंत्रित 110 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग करा स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया।
विज्ञापन


प्रवेश लेने वाले पहले छात्र ओवरऑल 30वीं रैंक के सर्वेश कुमार वर्मा रहे। काउंसलिंग का कुलपति प्रो. अख्तर हसीब फीता काटकर उद्घाटन ने किया। उन्होंने काउंसलिंग के लिए पहुंचे छात्र-छात्राओं को मेहनत व लगन से पढ़ने की  नसीहत दी।
विज्ञापन


पहले दिन कुल 300 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 110 अभ्यर्थी काउसिंलिंग में शामिल हुए। वेटनरी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अनुमति न मिल पाने से काउंसलिंग में एडमिशन न होने की जानकारी मिल जाने से अभ्यर्थियों ने इसमें रुचि नहीं दिखायी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शुक्रवार को होने वाली काउंसलिंग के लिए गुरुवार को ओवरऑल रैंक 301 से 700 तक के मध्य के 305 अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण कराया।

काउंसलिंग प्रक्रिया में सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि मेरठ के कुलसचिव डॉ. सीएस प्रसाद, चंद्रशेखर आजाद कृषि विवि कानपुर के कुलसचिव डॉ. पीएन यादव, बांदा कृषि विवि के कुलसचिव देवीदास, कुलसचिव डॉ. पीके सिंह, उप कुलसचिव रामंचद्र यादव समेत प्रवेश समिति के सदस्य डॉ. सुबोध पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed