फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   tahseeldiwas

पंचायत सहायक की नियुक्ति में शिकायत मिली तो कार्रवाई के साथ दर्ज होगी एफआईआर-डीएम

Sun, 05 Sep 2021 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
tahseeldiwas
08-अयोध्या-फरियादियों की समस्या सुनते नोडल अधिकारी,जिलाधिकारी,एसएसपी व अन्य - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। शनिवार को जिले के नोडल अफसर व अपर मुख्य सचिव सिंचाई/जल संसाधन टी. वेंकटेश और डीएम अनुज कुमार झा ने मिल्कीपुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुनी। डीएम ने जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तायुक्त निस्तारण का निर्देश दिया। कहा कि इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन

मिल्कीपुर प्रतिनिधि के मुताबिक संपूूर्ण समाधान दिवस में 184 शिकायतें आई। इस दौरान सात मामलों का निस्तारण किया गया।
समाधान दिवस में ग्राम पंचायत पाराधमथुआ से आए फरियादी आदित्य प्रताप शर्मा की शिकायत थी कि चार फरवरी 2020 को ग्राम पंचायत में 1,12,000 रुपए की लागत से नई स्ट्रीट लाइट लगाए जाने और उसी वित्तीय वर्ष में स्ट्रीट लाइट मरम्मत कराने के नाम पर 55,000 रुपये का बंदरबांट किए जाने की शिकायत शपथ पत्र के जरिए की थी। इसकी जांच सहायक निदेशक बचत ने जांच की। ग्राम पंचायत में एक भी स्ट्रीट लाइट जलते नहीं पाई गई। पत्रावली ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी नहीं दिखा सके, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई तो जनसुनवाई पोर्टल पर दोबारा शिकायत दर्ज कराई। समाधान दिवस में सीडीओ अनीता यादव, सीएमओ डा. अजय राजा. एसडीएम दिग्विजय प्रताप सिंह, तहसीलदार पल्लवी सिंह, बीडीओ मिल्कीपुर मनीष मौर्य, सीओ राकेश श्रीवास्तव सहित अन्य अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन

बड़ागांव प्रतिनिधि के मुताबिक एसडीएम सोहावल स्वप्निल यादव की अध्यक्षता में सोहावल में समाधान दिवस संपन्न हुआ। एसडीएम ने बताया कुल 91 शिकायतें आई, जिसमें से तीन का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। सदर तहसील में एसडीएम ज्योति सिंह की अध्यक्षता मे आयोजित तहसील दिवस में कुल 56 मामले आए। इनमें से दो का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। मौके पर विभिन्न विभागों के अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीकापुर प्रतिनिधि के मुताबिक उप जिलाधिकारी केडी शर्मा की अध्यक्षता एवं एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार की मौजूदगी में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 135 शिकायतें आई। जिसमें सात शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया गया। सबसे अधिक शिकायतें राजस्व मामलों और भूमि विवाद से संबंधित आई। यहां तहसीलदार पवन कुमार गुप्ता सहित अन्य विभागों के अधिकारी और राजस्व कर्मी मौजूद रहे। रुदौली प्रतिनिधि के मुताबिक तहसील सभागार में विधायक रामचंद्र यादव की मौजूदगी में सीआरओ पीडी गुप्त की अध्यक्षता में कुल 79 शिकायते प्राप्त हुई जिसमे चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। मौके पर एसडीएम विपिन कुमार सिंह, तहसीलदार प्रज्ञा सिंह, नायब तहसीलदार वीरेंद्र कुमार, सीओ रितेश सिंह सहित अन्य लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed