फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Sweet factories raided, sealed four samples

मिठाई के कारखानों पर छापा, चार नमूने भ्ारे

Tue, 25 Oct 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Tue, 25 Oct 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Sweet factories raided, sealed four samples
दीपावली त्योहार के मद्देनजर सिटी मजिस्ट्रेट मदन स्वीट्स और न्यू प्रकाश स्वीट्स के दालमंडी स्थित कारखाने पर छापेमारी की। दोनों कारखानों से दूध और खोवा का नमूना सील किया गया है। अभिहित अधिकारी वीके पांडेय के नेतृत्व में न्यू प्रकाश स्टीट्स के कारखाने पर छापेमारी की गई।
विज्ञापन


इस कारखाने से खाद्य सुरक्षा अधिकारी रत्नाकर पांडेय ने एक एक दूध और खोवा का नमूना सील किया गया। कारखाने में मिठाईयां खुले में रखी गई थी। सफाई नहीं होने पर मक्खियां भिनभिना रही थीं। इस पर अभिहित अधिकारी ने चेतावनी दी। कहा कि यदि कोई जहरीला जानवर मिठाई को चाट ले क्या होगा?
विज्ञापन


इसके लिए कौन जिम्मेदार। इस पर प्रकाश स्वीट्स के मालिका जय प्रकाश ने चुप्पी साध ली। मधुवन स्वीट्स के कारखाने पर लेबर वहीं पर नहा कर कपड़े फैलाए हुए थे। यहां पर मिठाईयां खुले में रखी थी। इस कारखाने से खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश चौधरी और सम्राट श्रीवास्तव ने दूध और खोवा का एक-एक नमूना सील किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर सहायक खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके उपाध्याय के साथ साथ प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अरुण कुमार राय के साथ पुलिस दल मौजूद रहा। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि सभी नमूनों जांच के लिए प्रदेश प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed