फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Swami will celebrate his birthday by visiting Ramlala

रामलला के दर्शन कर जन्मदिन मनाएंगें स्वामी

Fri, 13 Sep 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Swami will celebrate his birthday by visiting Ramlala
अयोध्या। रामजन्मभूमि/बाबरी मस्जिद मामले में सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई के बीच वरिष्ठ भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी अपना 80वां जन्मदिवस मनाने शनिवार को अयोध्या पहुंचेंगे।
विज्ञापन

शाम पांच बजे अवध विश्वविद्यालय में आर्टिकल 370 पर आयोजित व्याख्यान को संबोधित करेंगे। रविवार सुबह अपने जन्मदिवस पर रामलला का दर्शन कर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होंगे और रामनगरी के संत-धर्माचार्यों से आशीर्वाद भी लेंगे। जन्मदिवस पर एक अभिनंदन समारोह भी होगा।
विज्ञापन

सुब्रह्मण्यम स्वामी दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को रामनगरी पहुंचेंगे। दोपहर दो बजे सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता के बाद शाम पांच बजे वह अवध विश्वविद्यालय में ऑर्टिकल-370 विषयक व्याख्यान को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 सितंबर की सुबह वे रामलला व हनुमानगढ़ी के दरबार में हाजिरी लगाने जाएंगे। इसके बाद प्रमोदवन स्थित कांचीकामकोटि मंदिर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होंगे।

दोपहर दो बजे रामचरित मानस भवन अयोध्या में विराट हिंदुस्तान संगम संस्था द्वारा उनके 80वें जन्मदिवस पर अभिनंदन समारोह का भी आयोजन किया गया है जिसकी अध्यक्षता रामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास करेंगे। स्वामी कारसेवकपुरम भी जाएंगे जहां अयोध्या मामले में पक्षकार रामलला के सखा त्रिलोकीनाथ पांडेय से मुलाकात कर गोसेवा भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed