{"_id":"58a5d4f04f1c1b5833d874d0","slug":"suvs-including-the-father-son-three-trampled","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसयूवी ने पिता-पुत्र समेत तीन को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसयूवी ने पिता-पुत्र समेत तीन को रौंदा
फैजाबाद
Updated Thu, 16 Feb 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
फैजाबाद में गुरुवार सुबह रुदौली कोतवाली क्षेत्र के तकिया गांव के निकट लोगों को रौंदने के बाद पलटी एसयूवी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद-लखनऊ नेशनल हाईवे पर गुरुवार सुबह सवा दस बजे रुदौली कोतवाली क्षेत्र के तकिया गांव के निकट मिनी ट्रक से साइड लगते ही अनियंत्रित हुई तेज रफ्तार एक एसयूवी ने पटरी किनारे चल रहे तीन लोगों को रौंद डाला। कार सड़क से नीचे पलटी खाते हुए पेड़ से जा टकराई। हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक घायल युवक की जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। हादसे के बाद एसयूवी सवार लोग मौके से भाग निकले। मरने वालों में पिता-पुत्र समेत तीनों एक ही परिवार के है, सभी खेत से लौट रहे थे।
रुदौली कोतवाली क्षेत्र में तकिया मजरे भेलसर गांव निवासी मोहम्मद यासीन, मुख्तार व मुख्तार का पुत्र नदीम गुरुवार को हाईवे से कुछ दूरी पर स्थित अपने खेत गए थे। वहां से तकरीबन 10 बजे पिता पुत्र सहित तीनों लोग घर के लिए पैदल ही निकले।
तीनों हाईवे की पटरी के सहारे घर को जा रहे थे। तभी करीब सवा दस बजे फैजाबाद से लखनऊ की ओर जा रही एसयूवी आगे चल रही मिनी ट्रक को ओवरटेक करने में साइड से टकरा गई। टक्कर के बाद अनियंत्रित हुई कार तीनों राहगीरों को रौंदते हुए सड़क के किनारे पलटते हुए पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन
बताते है कि कार की चपेट में आए तीनों लोग दूर जा गिरे। जब तक लोग वहां पहुंचते, कार सवार लोग वाहन छोड़ भाग निकले। घटनास्थल पर ही मोहम्मद यासीन (65) पुत्र सिद्दीक, मुख्तार (50) पुत्र इसहाक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल नदीम (25) पुत्र मुख्तार को एंबुलेस से जिला अस्पताल भिजवाया लेकिन रास्ते में ही युवक की भी मौत हो गई।
मौके पर आक्रोशित लोगों की भीड़ को समझाने में पुलिस के पसीने छूट गए। कोतवाल हरिकेश यादव ने बताया कि तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इससे पूर्व सीएचसी पर परिवारीजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
मृत मुख्तार के भाई ने सीएचसी पर रोते हुए बताया कि भतीजा नदीम चार दिन पहले मुंबई से घर से आया था। तकिया गांव में यह खबर आग की तरह फैल गई और मातमी सन्नाटा पसर गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ सीएचसी पहुंच गई। कोतवाल ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है। पता लगाया जा रहा था कि कार किसकी है। अभी तहरीर नहीं मिली है, मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।