फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   SUV entered in the mini truck on the highway, three critical

हाईवे पर मिनी ट्रक में घुसी एसयूवी, तीन गंभीर

Wed, 18 Jan 2017 11:05 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Wed, 18 Jan 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
SUV entered in the mini truck on the highway, three critical
मवई चौराहे पर बुधवार को नेशनल हाईवे पर मिनी ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ-फैजाबाद राष्ट्रीय राज मार्ग पर बुधवार सुबह मवई थाना क्षेत्र के मवई चौराहे पर मिनी ट्रक में पीछे से एक एसयूवी की टक्कर हो गई। कार के परखचे उड़ गए। एसयूवी कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसयूवी सवार लखनऊ से गोंडा जा रहे थे। जबकि मिनी ट्रक का चालक मौके से भाग निकला।      
विज्ञापन


बुधवार सुबह लगभग साढ़े 10 बजे नेशनल हाईवे पर लखनऊ की ओर जा रहे मिनी ट्रक के चालक ने मवई चौराहा पर बैंक ऑफ इंडिया के पास अचानक ब्रेक लगा दी। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी मिनी ट्रक से जा टकराई। टक्कर होते ही मिनी ट्रक चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने एसयूवी सवार घायलों को कार से निकाल कर पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मवई थानाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने बताया कि एसयूवी चालक प्रेम जायसवाल (30), विनीत कुमार (28) व सुहेल खान (25) घायल हो गए हैं। सभी घायल गोंडा जिले के नवाबगंज के निवासी हैं। मिनी ट्रक व क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। मौके से मिनी ट्रक का चालक भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेड़ से भिड़ी बाइक, एक मरा : कुमारगंज थाना क्षेत्र के पास तेंधा गांव के पास बुधवार की शाम सात बजे रायबरेली हाईवे पर कुमारगंज की तरफ से एक मोटर साइकिल पर सवार होकर दो लोग फैजाबाद की तरफ जा रहे थे कि अचानक एक नील गाय तेजी से संडक पार करने लगी। इसी दौरान मोटर साइकिल चला रहा युवक हड़बड़ा कर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गया।


टक्कर इतनी जोर दार थी कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा  बुजुर्ग बुरी तरह घायल हो गया। थानाध्यक्ष कुमारगंज सुनील सिंह व दरोगा जनार्दन प्रसाद ने घायल को जिला अस्पताल भेजवाया गया। एसओ का कहना है कि अभी तक मृतक व घायल व्यक्ति की पहचान के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है, गोंडा का कुछ कागज मिला है, जिस पर संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed