फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   SUV collided with a mini-truck, 11 injured

मिनी ट्रक से टकराई एसयूवी, 11 घायल

Mon, 13 Jun 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Mon, 13 Jun 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
SUV collided with a mini-truck, 11 injured
फैजाबाद में ट्रक से लड़ी एसयूवी को हटवाते पुलिस कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़-फैजाबाद राजमार्ग पर सोमवार सुबह भूसी लदी मिनी ट्रक (डीसीएम) में एसयूवी की सीधी भिड़ंत हो गई। इसमें एसयूवी के चालक समेत 11 लोग घायल हुए हैं। जिनमें एक की हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। एसयूवी सवार सभी घायल आजमगढ़ व मऊ के रहने वाले हैं। ये लोग अपनी गाड़ी से दिल्ली से घर लौट रहे थे। सोमवार को भूसी लादकर एक मिनी ट्रक गोसाईगंज बाजार होते हुए फैजाबाद की ओर जा रही थी।
विज्ञापन


पूर्वाह्न लगभग 11 बजे गोसाईगंज नगर के पूर्वी छोर स्थित बरदही बाजार के पास विपरीत दिशा से आ रही एसयूवी की मिनी ट्रक से भिड़ंत हो गई। चीख-पुकार पर मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को एसयूवी से बाहर निकला और पुलिस की मदद से सीएचसी भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी के डॉक्टरों ने मनोज निवासी ग्राम मठिया जिला मऊ की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, घायलों में रामचन्द्र, पूजा यादव, रीमा, सोनी, कांती, अभिषेक, अमन, चंदन, विशाल तथा चालक रमाकांत यादव का प्राथमिक उपचार कर सभी को छुट्टी दे दी।


एसयूवी सवार सभी दिल्ली से वापस अपने घर जा रहे थे। ये लोग आजमगढ़ व मऊ जिले के रहने वाले हैं। आशंका है कि एसयूवी के ड्राइवर को नींद आ जाने की वजह से हादसा हुआ। कोतवाल शाह आलम ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed