फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   SUV carrying question paper collides with tree, worker killed

प्रश्नपत्र ले जा रही एसयूवी पेड़ से टकराई, विवि कर्मी की मौत

Sat, 18 Mar 2017 10:34 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Sat, 18 Mar 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
SUV carrying question paper collides with tree, worker killed
सड़क हादसे में कर्मचारी की मौत के बाद क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : अमर उजाला
डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिका व प्रश्नपत्र परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाने जा रही एक एसयूवी शनिवार को दोपहर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा पूराकलंदर थाना क्षेत्र के करमा कोड़री चौराहे के पास हुआ।
विज्ञापन


दुर्घटना में एक विश्वविद्यालय कर्मी की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने प्रश्नपत्र व अन्य कागजात कब्जे में लिया है। विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं पांच दिन के लिए टाल दी गई हैं। वहीं केंद्राध्यक्षों की बैठक भी टाली गई है। विश्वविद्यालय में पठन-पाठन व प्रशासनिक कार्य बंद कर शोक सभा की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। 
विज्ञापन


अवध विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं 20 मार्च को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शुरू होनी थी। जिसको लेकर विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा केेंद्रों को प्रश्नपत्र भिजवाये जा रहे हैं। एक अनुबंधित एसयूवी वाहन से चालक के साथ विश्वविद्यालय के कर्मचारी 40 वर्षीय धमसादीन मूल निवासी बाकीपुर कोतवाली को मसौधा, रामपुर सर्धा, पूराबाजार, मयाबाजार एवं गोशाईगंज रुट पर स्थित महाविद्यालयों में प्रश्न पत्र पहुंचाने भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामपुर सर्धा स्थित महाविद्यालय में प्रश्न पत्र रिसीव कराने के बाद दोपहर लगभग 12 बजे जैसे ही विश्वविद्यालय के प्रशनपत्र को लेकर जा रही एसयूवी वाहन पूराकलंदर थाना क्षेत्र के करमा कोड़री के पास पहुंची तभी अचानक अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित वाहन सड़क किनारे पेड़ से टकराया और गड्ढे में पलट गया। 

दुर्घटना में चालक के बगल बैठा विश्वविद्यालय का चतुर्थ श्रेणी कर्मी धमसादीन गंभीर रुप से घायल हो गया। हालांकि घायल कर्मी ने हिम्मत कर एसयूवी के चालक को बाहर निकाला। चालक को गंभीर चोट नहीं आई है।

माजरा देख रहे आस-पास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी तो डायल 100 का दस्ता मौके पर पहुंच गया। घायल विश्वविद्यालय कर्मी को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया गया और कागजात की पड़ताल के बाद विश्वविद्यालय के प्रश्नपत्र होने के चलते सूचना अवध विश्वविद्यालय प्रशासन को दी गई।


मामला विश्वविद्यालय के प्रशनपत्र का होने के चलते थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंच गये और विश्वविद्यालय के अधिकारी भी। प्रश्नपत्रों व कागजात को विश्वविद्यालय प्रशासन के हवाले कर दिया गया। इधर जिला अस्पताल पहुंचाये जाने पर विश्वविद्यालय के तमाम कर्मचारी व अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गये। डाकटरों ने घायल विश्वविद्यालय कर्मी को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed