{"_id":"581b7bd34f1c1bc52b436915","slug":"sun-worshipers-will-start-today-with-chhath-mahaparva","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूर्य उपासना के साथ आज से शुरू होगा छठ महापर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूर्य उपासना के साथ आज से शुरू होगा छठ महापर्व
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Thu, 03 Nov 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
छठ पूजा के मद्देनजर खरीदारी करती महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगरी अयोध्या और फैजाबाद में बसे बिहारी व पूरब के लोगों में छठ महाव्रत को लेकर खासा उत्साह है। चार दिवसीय छठ व्रत शुक्रवार को नहाय-खाय से शुरू होगा। महिलाएं स्नान के साथ कद्दू-भात खाकर चार दिवसीय व्रत की शुरुआत करेंगी। शनिवार को खरना है।
रविवार को महिलाएं पुत्रों के साथ कमर भर पानी में खड़ी होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी। सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ व्रत का पारण करेंगी। इस दौरान छठ माता को 36 प्रकार के फल चढ़ाने को लेकर गुरुवार को फलों की दुकानों पर भीड़ रही।
महापर्व को लेकर उत्साही महिलाएं गुरुवार को साप्ताहिक बंदी के बावजूद चौक में खरीदारी करती रहीं। फलों की दुकानों पर खासी भीड़ रही। चौक में खरीदारी को लेकर जाम की स्थिति रही। व्रत वाली महिलाएं नहाकर सात्विक व शुद्ध भोजन करके व्रत की शुरुआत करेंगी।
विज्ञापन
सूर्यास्त के बाद उसे भगवान भाष्कर को भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण कर घर के सदस्यों, रिश्तेदारों व पड़ोसियों को भी परोसेंगी। उधर सरयू के गुप्तारघाट और अयोध्या के नयाघाट समेत देहात क्षेत्र में तमसा घाटों व जलाशयों पर सफाई को लेकर इंतजाम नहीं दिखे। गोसाईगंज के महादेवाघाट पर गंदगी पसरी है।
नगर पंचायत प्रशासन की ओर से इस बारे में अभी तक कुछ नहीं हुआ है। छठ पूजा करने जाने वाले त्रिभुवन सोनी, दीपक, शिवमंगल आदि का कहना है कि व्रत रहने वाली महिलाएं रविवार को अस्त होते सूर्य की पूजा करने के बाद सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ पारण करेंगी।
पंचायत प्रशासन को मालूम है कि महादेवाघाट पर पूजन के लिए महिलाओं का जमावड़ा होगा। इसके बावजूद घाट की सफाई नहीं करायी गयी है।