{"_id":"64d3e4dd8ffff2844a0b53c9","slug":"suicide-girl-pond-faizabad-news-c-97-1-slko1024-978-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: पक्के तालाब में छलांग लगा किशोरी ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: पक्के तालाब में छलांग लगा किशोरी ने की आत्महत्या
Thu, 10 Aug 2023 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 10 Aug 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
जाना बाजार, अयोध्या। थाना हैदरगंज क्षेत्र के खपराडीह रियासत के पक्के तालाब में बुधवार शाम चार बजे थाना क्षेत्र के ही सीहीपुर खास की निवासिनी काजल (16) पुत्री मुरली ने कूदकर आत्महत्या कर ली। काजल तीन बड़े भाईयों में सबसे छोटी थी।
बड़े भाई अजय ने बताया कि काजल भीमराव अंबेडकर इंटर कॉलेज उसरा सीहीपुर स्कूल की कक्षा 9 की छात्रा थी। बुधवार दोपहर वह साइकिल से हैदरगंज बाजार में सामान लेने की बात कहकर घर से निकली थी। तालाब में कूदते समय वहां खेल रहे बच्चों ने उसे देख लिया व सूचना गांववालों को दी। ग्राम सभा कटौना के प्रधान विनोद कुमार वर्मा, शेर बहादुर वर्मा, सियाराम यादव, संदीप कुमार मौके पर पहुंचे। प्लास्टिक की रस्सी और मछली मारने के बड़े कांटे को मंगाकर तालाब में लेकर घुस गए। लगभग दो घंटे बाद कांटे में लड़की का कपड़ा फंस गया । इसके बाद शव पानी से बाहर निकालने में सफल हो गए।
सूचना पर क्षेत्राधिकारी बीकापुर डॉ राजेश तिवारी, थाना प्रभारी हैदरगंज मो अरशद मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। सीओ ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।