फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Sub-committee formed for land purchase

जमीन खरीद के लिए बनाई गई उपसमिति

Fri, 02 Jul 2021 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Sub-committee formed for land purchase
अयोध्या। जमीन खरीद मामले में भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद अब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने एक नई उपसमिति का गठन किया है। उपसमिति में ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास, महासचिव चंपत राय सहित पांच सदस्य शामिल हैं। अब इनकी सहमति के आधार पर ही जमीनों की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन

दूसरी तरफ अब संघ ने भी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर अपनी निगरानी बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि संघ के निर्देश पर ही यह उपसमिति गठित की गई है। वहीं दूसरी तरफ रामजन्मभूमि परिसर के विस्तार के लिए अब तक अपनाई गई संपूर्ण प्रक्रिया का लेखा-जोखा भी तैयार किया जा रहा है, जिसकी एक रिपोर्ट संघ को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

70 एकड़ के रामजन्मभूमि परिसर का विस्तार 108 एकड़ में करने का लक्ष्य है। परिसर को वास्तु के अनुसार चौरस बनाने के लिए मंदिर, जमीन की खरीद ट्रस्ट की ओर से की जा रही है। मंदिर निर्माण के साथ-साथ परिसर में अन्य कई प्रकल्प भी बनने हैं। जिसमें गोशाला, म्यूजियम, कथा मंडप, अनुसंधान केंद्र, गुरुकुल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भविष्य में जमीन खरीद व अन्य प्रकल्पों के निर्माण में इन्वेंस्ट किए जाने वाले धन को लेकर कोई सवाल न खड़ा हो इसके लिए एक उपसमिति गठित की गई है। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने बताया कि इस उपसमिति में ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास, महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र, महंत दिनेंद्र दास, बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र को शामिल किया गया है।
इनकी सहमति के आधार पर ही जमीन की खरीद की जाएगी। साथ ही निगरानी के लिए विहिप व संघ से जुड़े चार्टेड एकाउंटेंट की एक टीम भी बनाई गई है, जो पूरा लेखा-जोखा तैयार करेगी, ताकि पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जा सके। ट्रस्ट के सूत्रों के अनुसार राममंदिर के ट्रस्टियों ने तीन दिनों तक अयोध्या में रुककर जमीन खरीद मामले की पूरी जांच-पड़ताल की है।

ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद गिरि की ओर से तीन दिनों तक ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ गोपनीय बैठक की गई। इसके बाद एक रिपोर्ट तैयार की गई है। जिसे ट्रस्ट की ओर से राममंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र को भेजा गया है। उनके जरिए जमीन खरीद की यह फैक्ट रिपोर्ट पीएम नरेंद्र मोदी को भेजी जाएगी। इसमें ट्रस्ट को क्लीनचिट देते हुए जमीन खरीद प्रक्रिया की पारदर्शिता का उल्लेख है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed