{"_id":"92c3c9fc68ff7003b408bafbfe1ce2f5","slug":"studies-have-not-been-completed-now-exam-preparation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई पूरी नहीं हुई, अब परीक्षा की भी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ाई पूरी नहीं हुई, अब परीक्षा की भी तैयारी
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिसर के शारीरिक शिक्षा विभाग के छात्र-छात्राओं ने इस पर एतराज जताया है। एमपीएड व बीपीएड छात्रों का कहना है कि जब पढ़ाई का समय था तो शिक्षकों को सचल दलों में शामिल कर लिया गया। अब बिना कोर्स पूरा कराए परीक्षा कराने की तैयारी है। 2 जुलाई से परीक्षा प्रस्तावित किए जाने पर छात्रों ने विरोध किया है।
एमपीएड के छात्र रामधनी यादव, मीनू भारती, सुनीता सिंह, मीनाक्षी, भाग्यरेखा, अर्चना सिंह, रोहित जायसवाल व पवन सिंह आदि ने बताया कि पढ़ाई के समय कक्षाओं का संचालन नहीं हो पाया। विभाग के ज्यादातर शिक्षकों को मुख्य परीक्षा के दौरान सचल दल में शामिल कर लिया गया।
सचल दलों में चलने से शिक्षकों ने क्लास नहीं ली। इससे कोर्स पूरा नहीं हो पाया है। कई बार शिकायत की गई, लेकिन जिम्मेदारों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। अब विवि ने एमपीएड द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा कराने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
बताया जा रहा कि 2 जुलाई से परीक्षा प्रस्तावित की जा रही। इसकी सूचना मिलने पर जब विभाग के समन्वयक डॉ. लालसाहब सिंह से बात की गई तो उन्होंने पल्ला झाड़ लिया। विभाग के शिक्षकों से कहा गया तो उनका कहना था कि अब पढ़ाई का समय नहीं बचा। ऐसे स्थिति में अगर परीक्षा कराई जाती है, तो बिना पढ़ाई के छात्र कैसे परीक्षा देंगे?
चीफ प्रॉक्टर व शारीरिक शिक्षा विभाग के समन्वयक डॉ. लालसाहब सिंह ने कहा कि कोर्स पूरा न होने की बात गलत है। कोर्स पूरा हो चुका है। ऐसे छात्र-छात्राएं परीक्षा का विरोध कर रहे हैं, जिन्होंने क्लासें नहीं अटेंड की हैं।