{"_id":"5d9a24b28ebc3e015f56780e","slug":"students-will-help-in-deeputsav-faizabad-news-lko4855456168","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 धार्मिक स्थलों पर जलेंगें क लाख 67 हजार दीपक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 धार्मिक स्थलों पर जलेंगें क लाख 67 हजार दीपक
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी में इस वर्ष दीपोत्सव में राम की पैड़ी, सरयू घाट सहित अन्य 14 धार्मिक स्थलों पर दीप जलाए जाएंगे। इन स्थलों पर एक लाख 67 हजार दीपक जलाने की योजना है। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले के 53 शिक्षण संस्थाओं को जिम्मेदारी सौंपी है।
कनकभवन व भरतकुंड पर सर्वाधिक 21-21 हजार दीप जलाए जाएंगे। जबकि अन्य मंदिरों को 11-11 हजार दीपकों से रोशन करने की तैयारी है।
जिला विद्यालय निरीक्षक आरबीएस चौहान ने बताया कि कनकभवन पर 21 हजार दीप जलाए जाएंगे। महाराज इंटर कॉलेज, श्री रघुवर संस्कृत उ.मा. व एलएलएमएल इंटर कॉलेज को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी तरह हनुमानगढ़ी पर 9 हजार दीप जलेंगे। मणिपर्वत पर भी 11 हजार दीप जलेंगे। कई अन्य जगहों पर दीपक जलाने के लिए शिक्षण संस्थानों को जिम्मेदारी दी गई है।